अलर्ट: गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाए ये 151 खतरनाक एप, आप भी फोन से तुरंत करें डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Nov 2021 11:15 AM IST
सार

UltimaSMS स्कैम भारत समेत अमेरिका, पाकिस्तान, सऊदी अरब और पोलैंड जैसे देशों में लंबे समय से एक्टिव है। इन एप्स के जरिए यूजर्स की लोकेोशन, IMEI नंबर, मोबाइल नंबर और देश के कोड के साथ फोन की भाषा की जानकारी रिकॉर्ड की जाती थी

विज्ञापन
Google Bans 150 SMS Scam Apps From The Play Store
Google Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    गूगल ने प्ले-स्टोर से 151 खतरनाक एप को हटा दिया है। ये सभी एप्स SMS एप्स थे। ये सभी एप्स UltimaSMS कैंपेन के हिस्सा थे। एसएमएस के अलावा इस लिस्ट में कीबोर्ड, कैमरा फिल्चर और अन्य यूटिलिटी एप्स शामिल थे। इस लिस्ट में कुछ ऐप्स ऐसे भी थे जो यूजर्स से पैसे लेकर प्रीमियम सर्विस दे रहे थे।

    इन सभी एप्स के बारे में साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने गूगल को अलर्ट किया था। इन सभी एप्स ग्लोबली 10.5 मिलियन से अधिक बार डाउनलोड किया गया था। ये एप्स यूजर्स के पैसे चोरी कर रहे थे और बैंक से संबंधित जानकारी भी हैकर्स के पास पहुंचा रहे थे। ये एप्स यूजर्स की जानकारी के बिना बैकग्राउंड में अपना काम कर रहे थे।

    विज्ञापन

    UltimaSMS स्कैम भारत समेत अमेरिका, पाकिस्तान, सऊदी अरब और पोलैंड जैसे देशों में लंबे समय से एक्टिव है। इन एप्स के जरिए यूजर्स की लोकेोशन, IMEI नंबर, मोबाइल नंबर और देश के कोड के साथ फोन की भाषा की जानकारी रिकॉर्ड की जाती थी। ओपन होते ही ये एप्स यूजर्स से फोन नंबर, ई-मेल आईडी जैसी जानकारी मांगते थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जैसे ही फोन नंबर और ई-मेल की जानकारी इन्हें मिलती थी ये हर महीने के लिए 40 डॉलर शुल्क काट लेते थे जो कि प्रीमियम SMS सर्विस के नाम पर होता था। पैसे काटने के बाद ये एप्स बार-बार क्रैश होते थे जिसकी वजह से यूजर्स को प्रीमियम सर्विस नहीं मिल पाती थी। Avast ने यूजर्स से कहा है कि ऐसे एप्स से दूर रहें जो प्रीमियम एसएमएस सर्विस देने का दावा करते हैं। साथ ही किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें