गूगल प्ले-स्टोर से हटाए जा सकते हैं 15 लाख से अधिक मोबाइल एप, यह है वजह

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 May 2022 02:54 PM IST
सार

गूगल और एपल ने ऐसे सभी एप्स को स्टोर से हटाने का फैसला लिया है जिन्हें सालों से कोई अपडेट नहीं मिला है। अपडेट ना मिलने वाले एप्स में एजुकेशन, रेफ्रेंस और गेम्स कैटेगरी के एप्स की संख्या काफी है।

विज्ञापन
Google and Apple to remove More than 15 lakh apps from their App store here why
App Store and Play Store - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    इस साल की शुरुआत में ही एपल और गूगल ने डेवलपर्स को एप के अपडेशन को लेकर चेतावनी दी थी। एपल और गूगल ने सभी डेवलपर्स को नोटिस भेजकर कहा है कि जिन एप्स को अपडेट नहीं किया जा रहा है उन्हें एप स्टोर से हटा दिया जाएगा। अब Pixalate की एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि एपल के एप स्टोर और गूगल के प्ले-स्टोर पर मौजूद करीब 30 फीसदी एप्स को हटाया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 1.5 मिलियन यानी 15 लाख एप्स को बैन किया जा सकता है या हमेशा के लिए हटाया जा सकता है।

    दो साल से कोई अपडेट नहीं

    गूगल और एपल ने ऐसे सभी एप्स को स्टोर से हटाने का फैसला लिया है जिन्हें सालों से कोई अपडेट नहीं मिला है। अपडेट ना मिलने वाले एप्स में एजुकेशन, रेफ्रेंस और गेम्स कैटेगरी के एप्स की संख्या काफी है। इनमें 3,14,000 एप्स ऐसे हैं जिन्हें सुपर तत्काल प्रभाव से हटाजा सकता है। इन एप्स को पिछले पांच सालों से कोई अपडेट नहीं मिला है।

    विज्ञापन

    एप के एप स्टोर से करीब 58% और प्ले-स्टोर से 42% एप्स को हटाया जाने की खबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चेतावनी के बाद पिछले 6 महीने में 13 लाख एप्स अपडेट हुए हैं। एपल ने कहा है कि वह स्टोर से एप को हटा देगा, लेकिन यदि किसी के फोन में वह एप है तो वह उसे एक्सेस कर सकेगा। गूगल ने भी पिछले महीने इसी तरह का बयान दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपडेट ना होने वाले एप्स से क्या है दिक्कत?

    जिन एप्स को लंबे समय तक अपडेट नहीं किया जाता है, उनके साथ सिक्योरिटी का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसके अलावा अपडेट ना मिलने वाले एप्स में बग की संभावना भी रहती है। साथ ही यदि कोई डेवलपर्स किसी से अपने एप के लिए विज्ञापन की मांग करता है तो उसके एप का नियमित अपडेट होना जरूरी है। कहा जा रहा है कि अपडेट ना होने वाले एप्स को गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप-स्टोर से हटाने की शुरुआत एक नवंबर से होगी।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें