गे डेटिंग एप Grindr को चीन में झटका, एप स्टोर से हटाया गया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Feb 2022 09:42 AM IST
सार

एपल ने अपने एक बयान में कहा है कि Grindr के डेवलपर ने एप स्टोर से अपने एप को हटा दिया है। एपल के एप स्टोर के अलावा Grindr एप को अन्य एप स्टोर से भी रिमूव कर दिया गया है।

विज्ञापन
Gay Dating App Grindr Out Of App Stores In China
Grindr - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    गे डेटिंग एप Grindr चीन में लंबे समय से विवादों में रहा है। अब चाइनीज सरकार ने Grindr एप को एप स्टोर से हटा दिया है। Grindr एप का एप स्टोर से हटाया जाना चाइनीज सरकार के कंटेंट मॉनिटरिंग कैंपेन का हिस्सा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश चीन ने 1997 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया, लेकिन समलैंगिक विवाह अवैध है और LGBTQ को लेकर भी विवाद होता है।

    चीन में एलजीबीटीक्यू समुदाय दबाव में है। LGBTQ से संबंधित कंटेंट को सेंसर कर दिया गया है। इसके अलावा फिल्मों में समलैंगिक रोमांस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। एपल ने अपने एक बयान में कहा है कि Grindr के डेवलपर ने एप स्टोर से अपने एप को हटा दिया है। एपल के एप स्टोर के अलावा Grindr एप को अन्य एप स्टोर से भी रिमूव कर दिया गया है। बता दें कि गूगल प्ले-स्टोर चीन में बैन है।

    विज्ञापन

    Grindr एप को स्टोर से हटाने को लेकर कंपनी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, हालांकि चीन का Blued एप स्टोर पर उपलब्ध है जो कि Grindr का प्रतिद्वंदी है। आपको बता दें कि Grindr को 2020 में अमेरिकी निवेशकों के दबाव में एप को बेच दिया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें