बैन होने के बाद भी सैमसंग के स्टोर पर मौजूद हैं Garena Free Fire और AppLock जैसे एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Feb 2022 01:15 PM IST
सार

सैमसंग के फोन में प्री-इंस्टॉल आने वाले Galaxy Store पर बैन हुए 54 में से कई एप्स मौजूद हैं, हालांकि सैमसंग ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Garena Free Fire AppLock and other banned app Available for Download via Samsung galaxy Store in India
Samsung galaxy Store - फोटो : amarujala

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने हाल ही में 54 चाइनीज एप पर बैन लगाया है। सुरक्षा कारणों से बैन लगाए गए इन एप एप्स की लिस्ट में Garena Free Fire, AppLock जैसे लोकप्रिय एप के नाम शामिल हैं। बैन के बाद इन एप्स को एपल के एप स्टोर और गूगल के प्ले-स्टोर से हटा दिया गया है लेकिन ये एप्स अभी भी Samsung store पर उपलब्ध हैं। सैमसंग के स्टोर पर एप के होने की जानकारी सबसे पहले 91मोबाइल्स ने दी है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग के फोन में प्री-इंस्टॉल आने वाले Galaxy Store पर बैन हुए 54 में से कई एप्स मौजूद हैं, हालांकि सैमसंग ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जिन यूजर्स के फोन में पहले से ये एप मौजूद हैं, वे अभी भी एप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 2020 में बैन हुए एप के बाद एप को स्टोर से हटाने के लिए डेवलपर्स और टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ इंटरनेट सेवा प्रदाता को भी एप को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

    विज्ञापन

    इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय के मुताबिक ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि बैन हुए ये 54 एप्स, 2020 में बैन हुए एप्स के नए अवतार थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    1. Beauty Camera: Sweet Selfie HD
    2. Beauty Camera-Selfie Camera
    3. Equalizer-Bass Booster & Volume EQ & Virtualizer
    4. Music Player- Music, Mp3 Player
    5. Equalizer & Bass Booster - Music Volume EQ
    6. Music Plus MP3 Player
    7. Equalizer Pro-Volume Booster & Bass Booster
    8. Video Player Media All Format
    9. Music Player - Equalizer & MP3
    10. Volume Booster - Loud Speaker & Sound Booster
    11. Music Player - MP3 Player
    12. CamCard for Sales Force Ent
    13. Isoland 2: Ashes of Time Lite
    14. Rise of Kingdoms: Lost Crusade
    15. APUS Security HD (Pad Version)
    16. Parallel Space Lite 32 Support
    17. Viva Video Editor - Snack Video Maker with Music
    18. Nice video baidu
    19. Tencent Xriver
    20. Onmyoji Chess
    21. Onmyoji Arena
    22. AppLock
    23. Dual Space Lite - Multiple Accounts & Clone App
    24. Dual Space Pro - Multiple Accounts & App Cloner
    25. DualSpace Lite - 32Bit Support
    26. Dual Space - 32Bit Support
    27. Dual Space - 64Bit Support
    28. Dual Space Pro - 32Bit Support
    29. Conquer Online - MMORPG Game
    30. Conquer Online II
    31. Live Weather & Radar Alerts
    32. Notes- Color Notepad, Notebook
    33. MP3 Cutter - Ringtone Maker & Audio Cutter
    34. Voice Recorder & Voice Changer
    35. Barcode Scanner - QR Code Scan
    36. Lica Cam - selfie camera app
    37. EVE Echoes
    38. Astracraft
    39. UU Game Booster-network solution for high ping
    40. Extraordinary Ones
    41. Badlanders
    42. Stick Fight: The Game Mobile
    43. Twilight Pioneers
    44. CuteU: Match With The World
    45. Small World-Enjoy group
    46. CuteU PRO
    47. FancyU - Video Chat & Meetup
    48. RealU: Go Live, Make Friends
    49. MoonChat: Enjoy Video Chats
    50. RealU Lite -video to live!
    51. Wink: Connect Now
    52. FunChat Meet People Around You
    53. FancyU pro - Instant Meetup through Video chat!
    54. Garena free fire Illuminate
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें