Flipkart की नई पेशकश: अब हर महीने पाएं Netflix Mobile Plan, बस करनी होगी इतने रुपये की शॉपिंग

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 31 Jul 2026 05:12 PM IST
सार

Flipkart-Netflix Offer:

अब फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए शॉपिंग सिर्फ सामान खरीदने तक सीमित नहीं रहेगी। कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी कर ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसमें बिना अलग सब्सक्रिप्शन खरीदे हर महीने नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान पाने का मौका मिलेगा। जानिए इसके लिए कौन-सी शर्तें पूरी करनी होंगी।

विज्ञापन
flipkart netflix partnership free netflix mobile plan with flipkart plus shopping offer
फ्लिपकार्ट नेटफ्लिक्स प्लान - फोटो : फ्लिपकार्ट

    विस्तार

    ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले करोड़ों भारतीय ग्राहकों के लिए फ्लिपकार्ट ने बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी ने नेटफ्लिक्स के साथ नई साझेदारी की घोषणा की है, जिसके तहत फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स अपनी नियमित खरीदारी के बदले हर महीने नेटफ्लिक्स मोबाइल का लाभ ले सकेंगे।

    खास बात यह है कि इसके लिए अलग से नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन खरीदने या किसी टेलीकॉम बंडल प्लान का सहारा लेने की जरूरत नहीं होगी। यह ऑफर 1 अगस्त 2026 से शुरू हो जाएगा। कंपनी इसे भारतीय ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में अपनी तरह की पहली पहल मान रही है।कैसे मिलेगा Netflix Mobile Plan?फ्लिपकार्ट ने इस ऑफर को बेहद आसान रखा है। यदि कोई फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर एक कैलेंडर महीने के भीतर 299 रुपये या उससे अधिक के चार योग्य ऑर्डर पूरे करता है, तो उसे अगले 30 दिनों के लिए नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान मिल जाएगा।

    विज्ञापन

    इन ऑर्डर्स में फ्लिपकार्ट के साथ-साथ फ्लिपकार्ट मिनट्स और फ्लिपकार्ट ग्रॉसरी पर की गई खरीदारी भी शामिल होगी। चौथा योग्य ऑर्डर पूरा होते ही नेटफ्लिक्स प्लान सीधे फ्लिपकार्ट एप के जरिए एक्टिव हो जाएगा।अलग से सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहींइस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ग्राहकों को नेटफ्लिक्स का अलग सब्सक्रिप्शन खरीदने या किसी अतिरिक्त भुगतान की आवश्यकता नहीं होगी। फ्लिपकार्ट एप से ही प्लान एक्टिव होगा और उपयोगकर्ता भारतीय व अंतरराष्ट्रीय फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य कंटेंट का आनंद ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि, 30 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद एप का सब्सक्रिप्शन अपने आप समाप्त हो जाएगा। यदि ग्राहक अगले महीने भी इसका लाभ लेना चाहते हैं तो उन्हें फिर से वही खरीदारी की शर्त पूरी करनी होगी।Flipkart Plus मेंबर कैसे बनें?जो ग्राहक अभी फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर नहीं हैं, वे भी इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 12 महीनों के भीतर 15 ऑर्डर पूरे करने होंगे। इसके बाद बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उनकी प्लस सदस्यता अपने आप एक्टिव हो जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें