गूगल प्ले-स्टोर पर मिला यह फर्जी ऐप, 50,000 लोगों ने कर लिया है डाउनलोड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 24 Dec 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
Fake PDF Downloader Android App With Over 50,000 Installations Found on Google Play
FAKE ANDROID APP

    गूगल प्ले-स्टोर पर आए दिन फर्जी एंड्रॉयड ऐप के होने की खबरें आती रहती हैं। लोगों को पता भी नहीं होता है और लोग फर्जी ऐप अपने फोन में डाउनलोड कर लेते हैं। अब सिक्योरिटी फर्म क्विक हील टेक्नोलॉजी ने अपनी एक रिपोर्ट में गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद फर्जी ऐप का पता लगाया है। खास बात यह है कि इस ऐप को 50,000 से अधिक बार डाउनलोड किया गया है।

    गूगल प्ले-स्टोर पर मिला यह फर्जी ऐप, 50,000 लोगों ने कर लिया है डाउनलोड

    क्विक हील की रिपोर्ट के मुताबिक यह ऐप PDF reader, PDF Downloader, PDF Scanner जैसे कई नामों से गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद है। यह पैसे अन्य कंपनियों से पैसे लेकर उनकी रेटिंग बढ़ा रहा है। ये ऐप देखने में बिलकुल पीडीएफ रीडर और पीडीएफ डाउनलोडर जैसे ऐप की तरह ही दिख रहा है। ये सभी ऐप लोगों को 5 स्टार रेटिंग के लिए मजबूर करता था। रेटिंग देने के बाद ही इस ऐप को आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    गूगल प्ले-स्टोर पर मिला यह फर्जी ऐप, 50,000 लोगों ने कर लिया है डाउनलोड

    गौर करने वाली बात यह भी है कि इन ऐप को इंस्टॉल करने और रेटिंग देने के 24 घंटे बाद यूजर्स ऐप को इस्तेमाल कर पा रहे हैं, लेकिन 24 घंटे के बाद इन ऐप में कई सारी दिक्कतें भी आ रही हैं। यह ऐप लोगों से लॉगिन करने और उसी ऐप को फिर से डाउनलोड करने के लिए मजबूर करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दरअसल इस ऐप का मकसद स्पॉन्सर्ड ऐप की रेटिंग और डाउनलोड्स बढ़ाना है। ऐसे में यदि आपके फोन में भी यह ऐप है तो आपको सावधान रहने की दरकार है। इस ऐप को फौरन डिलीट कर दें और ऐसे ऐप को डाउनलोड करने से बचें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें