फेसबुक के TikTok जैसे एप का नाम होगा Lasso, ऐसे करेगा काम

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 11 Jan 2020 04:33 PM IST
Facebook ready to Launch TikTok Competitor app Lasso in India This Year
lasso - फोटो : play store

    Facebook का शॉर्ट वीडियो एप Lasso आखिरका सामने आ ही गया है। फेसबुक ने टिकटॉक के मुकाबले में अपने इस लासो एप को पिछले साल लॉन्च किया था, हालांकि यह एप फिलहाल अमेरिका में ही उपलब्ध है, लेकिन अब खबर है कि इस एप को जल्द ही भारत में पेश किया जाएगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल मई तक इस लासो एप को भारतीय यूजर्स के लिए पेश किया जा सकता है। वहीं खबर यह भी है कि WhatsApp में लासो के इंटिग्रेशन के लिए भी कंपनी काम कर रही है। टिकटॉक से फेसबुक को मिल रही लगातार कंप्टीशन के बाद कंपनी ने Lasso को भारत में लॉन्च करने का फैसला लिया है।

    भारत में TikTok एप को आए अभी 27 महीने हुए हैं औ 25 करोड़ लोगों ने अबी तक एप को डाउनलोड कर लिया है। EnTrackr की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लासो एप को इसी साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। फेसबुक के सिंगापुर की टीम इस पर काम कर रही है।

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp का बड़ा फैसला, 15 सेकेंड में 100 मैसेज भेजने पर होगी कानूनी कार्रवाई

    इस एप के हर एक पहलू पर टीम काम कर रही है। एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लासो (Lasso) के प्रमोशन के लिए कंपनी कई इंफ्लूएंसर्स के साथ भी काम कर रही है। बता दें कि Lasso एप को पिछले साल अमेरिका में लॉन्च किया गया था और इस एप के वहां लाखों यूजर्स हो चुके हैं। भारत के अलावा Lasso एप को इंडोनेशिया जैसे मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा।

    लासो एप के फीचर्स

    लासों में म्यूजिक के लिए एक बड़ी लाइब्रेरी मिलेगी। इसके अलावा कैमरे में वीडियो एडिटिंग टूल के अलावा कई तरह के इफेक्ट्स मिलेंगे। यूजर्स को ट्रेंड्स और ताजा हैशटैग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें