Facebook App Update: फेसबुक एप को बना दिया टिकटॉक, अब ऐसा दिखेगा इंटरफेस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Jul 2022 04:33 PM IST
सार

अब फेसबुक एप पूरी तरह से नए एल्गोरिद्म पर काम करेगा जो आपके सर्च और इंटरेस्ट के आधार पर कंटेंट दिखाएगा। नए अपडेट के बाद आपको कई सारे शॉर्टकट बटन भी दिखेंगे।

विज्ञापन
facebook new update meta announced news feed home option latest update for android ios app
Facebook App Update - फोटो : amarujala

    विस्तार

    मेटा की नजर लंबे समय से चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप टिकटॉक पर है। 2020 में भारत में टिकटॉक के बैन होने के बाद मेटा की तो लौटरी ही लग गई है और उसने इंस्टाग्राम में रील्स फीचर दे दिया। इंस्टाग्राम रील्स आज भारत में टिकटॉक की जगह ले चुका है लेकिन लगता है कि मेटा इससे खुश नहीं है। मेटा ने अब फेसबुक एप के इंटरफेस को भी बदल दिया है जिसके बाद Facebook एप टिकटॉक जैसा हो गया है। आइए जानते हैं फेसबुक एप की नई डिजाइन के बारे में...

    Facebook एप में जल्द ही एक नया अपडेट आने वाला है जिसके बाद एक नया होम टैब दिखेगा और इसी होम टैब में फोटोज, वीडियोज और दोस्तों के स्टेटस दिखेंगे। इसी होम टैब में लाइक और फॉलो किए गए पेज के अपडेट मिलेंगे। इसी टैब में सजेशन वाले पोस्ट भी दिखेंगे और यहीं आपको फेसबुक ब्राउजिंग हिस्ट्री से संबंधित पोस्ट भी दिखेंगे। कुल मिलाकर देखें तो अब फेसबुक एप TikTok की तरह ही दिखेगा और फेसबुक भी इंस्टाग्राम की तरह हो जाएगा।

    विज्ञापन

    फेसबुक एप का नया अपडेट अगले सप्ताह से जारी किया जाएगा। नए अपडेट के बाद एक परेशानी यह होगी कि यदि आपका कोई दोस्त लंबे समय बाद कोई पोस्ट कर रहा है तो उसके पोस्ट का अपकी टाइमलाइन पर दिखने की संभावना बहुत कम ही रहेगी, क्योंकि अब फेसबुक एप पूरी तरह से नए एल्गोरिद्म पर काम करेगा जो आपके सर्च और इंटरेस्ट के आधार पर कंटेंट दिखाएगा। नए अपडेट के बाद आपको कई सारे शॉर्टकट बटन भी दिखेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें