दुनिया के कई हिस्सों में डाउन हुआ फेसबुक मैसेंजर

यदि आपके भी फेसबुक मैसेंजर में कोई दिक्कत आई है या ऐप नहीं चल रहा है तो इस समस्या से परेशान होने वाले आप अकेले नहीं हैं। दुनिया के कई देशों में सोमवार को फेसबुक मैसेंजर में दिक्कत आई है और यूजर्स मैसेंजर ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाए।
DownDetector.com की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ब्रिटेन के फेसबुक यूजर्स को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई है। बता दें कि डाउन डिटेक्टर नाम की यह वेबसाइट डिजिटल दुनिया में होने वाले आउटेज को ट्रैक करती है। इस वेबसाइट की रिपोर्ट की मानें तो हजारों फेसबुक यूजर्स सर्वर डाउन होने के कारण फेसबुक मैसेंजर को ना मैसेज प्राप्त कर पा रहे थे और ना ही मैसेज भेज पा रहे थे। कई बार लॉगिन की भी समस्या आई।
फेसबुक का मैसेंजर सोमवार की आधी रात को करीब 2-3 घंटों तक डाउन रहा, हालांकि बाद में सेवा शुरू कर दी गई और किसी को कोई परेशानी नहीं है, हालांकि फेसबुक ने अभी तक यह नहीं बताया है कि आखिर यह दिक्कत क्यों आई।
बता दें कि फेसबुक ने हाल ही में मैसेंजर ऐप में व्हाट्सऐप की तरह मैसेज को डिलीट करने का फीचर जारी किया है। इस फीचर का अपडेट मैसेंजर के 1.3 बिलियन यूजर्स को मिला है और इस अपडेट के बाद ही यह दिक्कत आई है। फेसबुक मैसेंजर में मैसेज को भेजने के 10 मिनट के भीतर डिलीट किया जा सकता है जिसके बाद मैसेज भेजने वाले और प्राप्त करने वाले दोनों यूजर्स के ऐप से डिलीट हो जाएगा।
गौरतलब है कि फेसबुक एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। फेसबुक के इस नए फीचर का नामWatch Videos Togetherहै। फेसबुक का यह फीचर फेसबुक के मैसेंजर ऐप में मिलेगा जिसकी मदद से आप अपने दोस्तों के साथ ग्रुप में एक साथ वीडियो देख सकेंगे। फेसबक का वॉच वीडियो टू-गेदर ग्रुप चैट का ही एक हिस्सा होगा। फेसुबक के एक अधिकारी ने इस नए फीचर के बारे में टेकक्रंच को बताया है, हालांकि यह फीचर फिलहाल टेस्टिंग मोड में है।