एडवर्ड स्नोडेन ने बनाया स्पेशल ऐप, कोई भी एंड्रॉयड फोन बन जाएगा सिक्योरिटी कैमरा

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 27 Dec 2017 04:54 PM IST
Edward Snowden make new app that turns any Android phone into a surveillance
Edward Snowden’s new app heven

    अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व एजेंट एडवर्ड स्नोडेन ने एक स्पेशल सर्विलांस ऐप बनाया है जो किसी भी एंड्रॉयड फोन को सर्विलांस कैमरे में बदल सकता है और आप पर पूरी तरह से नजर रख सकता है। एडवर्ड स्नोडेन के इस खास ऐप का नाम Haven है जिसका बीटा वर्जन गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    हैवेन ऐप की खासियतें

    Edward Snowden’s new app heven
    Edward Snowden’s new app heven

    यह ऐप किसी सर्विलांस कैमरे की तरह ही काम करता है। यह ऐप आपके फोन के कैमरे का इस्तेमाल करके आपको संदिग्ध नोटिफिकेशन और वीडियो/फोटो भेजता है। इसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ मूवमेंट डिटेक्शन भी है। इस ऐप को द गार्जियन प्रोजेक्ट, फ्रीडम ऑफ प्रेस एंड स्नोडेन के तहत तैयार किया गया है।

    उदाहरण के तौर पर आप अपने फोन में ऐप को इंस्टॉल करके और कैमरे को ऑन करके छोड़ देते हैं तो यह पल-पल की जानकारी आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजेगा। साथ ही फोटो और वीडियो ऐप में सेव होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें