एडवर्ड स्नोडेन, गूगल की मैसेजिंग ऐप है असुरक्षित

गूगल आई/ओ डेवलपर सम्मेलन में नए मैसेज ऐप Allo की घोषणा के तुरंत बाद, एनएसए एडवर्ड स्नोडेन ने ट्वीट किया है कि चैट ऐप असुरक्षित है और लोगों को यह इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, कम से कम शुरुआत में।
स्नोडेन ने कहा, "अपनी नई ऑलू चैट ऐप में डिफॉल्ट इंड-टू-इंड एन्क्रिप्शन निष्क्रिय करना गूगल यह फैसल खतरनाक है, और यह ऐप असुरक्षित बना देता है। अभी इसके इस्तेमाल से बचें"।
गूगल की नई इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन Allo अभी तक आम यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
इससे पहले, कई रिपोर्टों में इंड-टू-इंड एन्क्रिप्शन फीचर के लिए गूगल की आलोचना की गई। एन्क्रिप्टेड चैट के लिए आप इनकॉग्निटो मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी इसमें आप चाहें तो एन्क्रिप्शन या बिना एन्क्रिप्शन के चैटिंग कर सकते हैं। इनकॉग्निटो मोड वास्तव में गूगल क्रोम वेब ब्राउजर की तरह काम करता है।
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सामान्य तौर पर, ज्यादातर लोगों को 'इनकॉग्निटो मोड' के बारे में भूल जाते हैं।