Threads में जल्द मिलने वाला है मैसेजिंग का फीचर, लीक डॉक्यूमेंट से हुआ खुलासा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Jul 2023 01:22 PM IST
सार

Threads एप भले ही वायरल हो रहा है लेकिन इसमें कई सारे जरूरी फीचर्स नहीं हैं। सबसे जरूरी फीचर डायरेक्ट मैसेज भी Threads में नहीं है लेकिन अब एक लीक डॉक्यूमेंट से पता चला है कि Threads में जल्द ही डीएम यानी डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
DMs are coming to Instagram Threads soon says Report
Threads App - फोटो : Apple app store

    विस्तार

    Meta ने हाल ही में अपने नए एप Threads को लॉन्च किया है जिसका मुकाबला Twitter से है। Threads पर ट्विटर के इंटरफेस को कॉपी करने का भी आरोप लगा है। बता दें कि Threads एक इंस्टाग्राम का एक्टेंशन एप है जो कि टेक्स्ट आधारित है। Threads का इंटरफेस ट्विटर जैसा ही है। Threads एक टेक्स्ट आधारित सोशल मीडिया एप है।

    लॉन्चिंग के साथ ही Threads एप को करोड़ों लोगों ने डाउनलोड किया था, हालांकि अब इसकी डाउनलोडिंग स्लो हो गई है। Threads एप भले ही वायरल हो रहा है लेकिन इसमें कई सारे जरूरी फीचर्स नहीं हैं। सबसे जरूरी फीचर डायरेक्ट मैसेज भी Threads में नहीं है लेकिन अब एक लीक डॉक्यूमेंट से पता चला है कि Threads में जल्द ही डीएम यानी डायरेक्ट मैसेजिंग की सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन

    Threads के DM फीचर का एक डॉक्यूमेंट भी लीक हुआ है। इसके अलावा Threads में Trends & Topics के अलावा Improved search जैसे फीचर्स भी आने वाले हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही इंस्टाग्राम के सीईओ एडम मसूरी ने से जब डीएम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि फिलहाल कोई प्लान नहीं है लेकिन लीक डॉक्यूमेंट ने कंपनी की प्लानिंग को उजागर कर दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें