IND vs AUS Final: 10 ओवर से पहले ही टूटा रिकॉर्ड, ओटीटी पर मैच के लाइव व्यूअर्स की संख्या 5.5 करोड़ के पार
ओटीटी एप पर इस फाइनल मैच के शुरू होने के महज 15 मिनट में 5 करोड़ यूजर्स लाइव जुड़ चुके हैं। मैच शुरू होने से 18वें मिनट पर लाइव यूजर्स की संख्या 5.1 करोड़ पार कर चुकी थी। इसी समय पर रोहित शर्मा ने इस मैच का अपना पहला छक्का मारा। इसके तुरंत बाद रोहित ने चौका मारा।

विस्तार
पूरी दुनिया की नजर आज के महामुकाबले पर है। इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज विश्व कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है जो कि देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। विश्व कप का लाइव प्रसारण ओटीटी एप पर हो रहा है।
ओटीटी पर इससे पहले 4.4 करोड़ लाइव यूजर्स का रिकॉर्ड रहा है, लेकिन महामुकाबले में यह रिकॉर्ड टूट गया है। इससे पहले 14 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच में लाइव व्यूअर्स की संख्या 3.5 करोड़ पहुंची थी।
ओटीटी एप पर इस फाइनल मैच के शुरू होने के महज 15 मिनट में 5.3 करोड़ यूजर्स लाइव जुड़ चुके थे। मैच शुरू होने से 18वें मिनट पर लाइव यूजर्स की संख्या 5.1 करोड़ पार कर चुकी थी। इसी समय पर रोहित शर्मा ने इस मैच का अपना पहला छक्का मारा। इसके तुरंत बाद रोहित ने चौका मारा।
इससे पहले साउथ अफ्रीका और भारत के बीच हुए मैच में 5.3 करोड़ यूजर्स लाइव थे जो कि एक रिकॉर्ड था जो कि इस मैच में टूट गया। मैच के 22 मिनट में शुभमन गिल के आउट होने के बाद विराट कोहली आए। रोहित शर्मा का कैच आउट होने के तुरंत बाद व्यूअर्स की संख्या 5.5 करोड़ पहुंच गई थी जो कि एक रिकॉर्ड है।
- IND vs AUS Final: फोटो खींच लेता हूं, कहीं जय भाई पिच ना चेंज कर दें, महामुकाबले से मीम्स वायरल
- IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के महामुकाबले से पहले गूगल ने बनाया शानदार डूडल
- PLI Scheme: Dell, HP, Foxconn जैसी 27 कंपनियों को मिली मंजूरी, तीन हजार करोड़ रुपये का करेंगी निवेश
- DeepFake: गले की फांस बना एआई, पीएम मोदी भी परेशान, सोशल मीडिया कंपनियों के साथ जल्द होगी सरकार की बैठक