WhatsApp फॉरवर्डिंग पर लगाम की तरकीब आई काम, 70 फीसदी कम हुए वायरल मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Apr 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: Viral WhatsApp messages drop 70 percent after forwarded limit set
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

    सोशल मीडिया पर अफवाह और फर्जी खबरों को फैलाना जितना आसान है, उसकी मॉनिटरिंग उतनी ही मुश्किल है, लेकिन सोशल मीडिया कंपनियां चाहें तो इस पर पलभर में लगाम लगा सकती हैं।

    कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और अफवाहों की बाढ़-सी आ गई थी। जिसके बाद व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग को सिर्फ एक तक सीमित कर दिया, जबकि पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकता था।

    विज्ञापन

    अफवाहों पर लगाम लगाने की व्हाट्सएप की यह तरकीब काम आई है। व्हाट्सएप के इस फैसले के बाद व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज में 70 फीसदी की कमी आई है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप ने दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप ने अपने एक बयान में कहा है कि तेजी से फॉरवर्ड होने वाले मैसेज में 70 फीसदी की कमी आई है। खास बात यह है कि यह बदलाव फीचर जारी करने के महज दो सप्ताह में ही देखने को मिल गया है।

    सोशल मीडिया पर कोरोना को लेकर वायरल हो रही खबरों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी दुनिया को आगाह किया था। बता दें कि यदि कोई मैसेज पांच बारे से अधिक बार फॉरवर्ड होता है तो व्हाट्सएप उसे हाईली फॉरवर्डेड मैसेज में गिनती करता है।

    बता दें कि साल 2018 में व्हाट्सएप ने पहली बार मैसेज फॉरवर्डिंग पर लगाम लगाई थी जिसके बाद किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकता था। मैसेज फॉरवर्डिंग को पांच तक सीमित करने के बाद वायरल होने वाले मैसेज में 25 फीसदी की कमी आई थी। वहीं दो साल बाद इसी तरकीब ने वायरल मैसेज को 79 फीसदी तक कम कर दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें