Coronavirus: Google Duo पर अब एक साथ 12 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने अपने खास एप डुओ (Google Duo) में बड़ा बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद अब गूगल डुओ के यूजर्स एक समय पर 12 लोगों के साथ वीडियो चैट कर सकेंगे। इससे पहले इस एप में एक साथ 8 लोग ही वीडियो कॉल कर पाते थे। बता दें कि गूगल डुओ एप में अपडेट की जानकारी कंपनी की प्रोडक्ट एंड डिजाइन की सीनियर डायरेक्टर सनाज अहारी के ट्विटर अकाउंट से मिली है।
गूगल की प्रोडक्ट एंड डिजाइन की सीनियर डायरेक्टर सनाज अहारी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस मुश्किल समय में हम अपने लोगों से मिलना चाहते हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से यह मुमकिन नहीं है। तो ऐसे में यूजर्स गूगल डुओ एप के जरिए अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ वीडियो कॉल कर सकते हैं और अपनों के करीब बन रह सकते हैं।
गूगल डुओ यूजर्स को वीडियो कॉलिंग करने के लिए मैन्युअल सेटिंग नहीं करनी होगी। यूजर्स सीधा ही एक बार में 12 लोगों के साथ वीडियो कॉल कर सकेंगे। वहीं, यह एप एंड्रॉयड और आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है।
वीडियो कॉल करने के लिए आपको गूगल डुओ एप ओपन करना होगा। इसके बाद 11 लोगों को एड करें। आपको मिलाकर कुल 12 लोग वीडियो चैट कर सकेंगे। वहीं, यह फीचर सभी यूजर्स के लिए जारी किया गया है।
- Coronavirus Lockdown: सोशल डिस्टेंसिंग में जमकर हो रही ऑनलाइन डेटिंग
- Coronavirus: इन खास एप्स के जरिए आप रहेंगे अपनों के करीब
- गूगल ने एंड्रॉयड गो यूजर्स के लिए लॉन्च किया Camera Go app, बदल जाएगा फोटोग्राफी का अंदाज
- कोरोना वायरस: Netflix के बाद यूट्यूब ने भी लिया बड़ा फैसला, अब सिर्फ SD में देख सकेंगे वीडियो