ताली बजाकर ऐसे खोजें अपना मोबाइल

कई बार ऐसा होता है कि आप फोन को अपने ही घर में कहीं रखकर भूल जाते हैं और फिर दिन भर परेशान रहते हैं। कई बार तो फोन साइलेंट नहीं होता है तो आप दूसरे फोन से उस पर कॉल करके उसे खोज सकते हैं, लेकिन अगर फोन साइलेंट हो तो उसे खोजना मुश्किल हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ताली बजाकर कैसे खोजें अपना स्मार्टफोन ?
ताली बजाने से कैसे मिलेगा फोन ?

सबसे पहले आपको बता दें कि यह ऐप एंड्रॉयड मोबाइल के लिए है। एक ऐप की मदद से आप अपने फोन को ताली बजाकर खोज सकते हैं। इस खास ऐप का नाम क्लैप टू फाइंड है। यह ऐप आपके फोन को ऑटोमेटिक ट्रैक करता है और ताली बजाते ही आपका फोन रिंग करने लगेगा। इस ऐप में एक खास फीचर भी है जो ताली की आवाज सुनते ही फोन की फ्लैश लाइट ऑन हो जाएगी। फोन को खोजने के लिए आपको तीन बारी ताली बजानी होगी।
सिटी बजाकर खोजें मोबाइल

क्लैप टू फाइंड के अलावा एक और ऐप है जो सिटी की आवाज सुनकर फोन को खोजता है। इस खास ऐप का नाम Whistle & Find है। इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप सिटी की सुनते ही आपके फोन को रिंग कराने लगता है।