चाइनीज एप पर चौथी डिजिटल स्ट्राइक: जून 2020 को हुई शुरुआत, अब तक 300 से अधिक एप पर लगा बैन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 14 Feb 2022 10:41 AM IST
सार

ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशी सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है।

विज्ञापन
Chinese apps banned in India Govt of India to ban 54 Chinese apps in a fresh digital strike
Chinese apps Banned in India - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत सरकार ने एक बार फिर से डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए 54 नए चाइनीज एप्स पर बैन लगा दिया है। इन 54 चाइनीज एप्स सेभारत की सुरक्षा को खतरा था।इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने इन एप्स पर बैन लगाया है। ये सभी एप्स चीन और अन्य देशों में भारतीय यूजर्स का डाटा भेज रहे थे। कहा जा रहा है कि ये एप्स विदेशों सर्वर पर भारतीय यूजर्स का डाटा स्थानांतरित कर रहे थे। एप्स पर बैन के लिए गूगल के प्ले-स्टोर को आदेश दिया गया है। बैन हुए 54 एप्स की लिस्ट में Tencent, अलीबाबा और गेमिंग फर्म NetEase जैसी बड़ी चाइनीज कंपनियों के एप्स शामिल हैं। कहा जा रहा है कि बैन हुए ये 54 एप्स, 2020 में बैन हुए एप्स के नए अवतार थे। आइए 2020 से अब तक भारत में बैन हुए चाइनीज एप्स की पूरी लिस्ट देखते हैं।

    भारत में चाइनीज एप्स पर बैन की शुरुआत जून 2020 में हुई थी। भारत सरकार ने 29 जून 2020 को पहली डिजिटल स्ट्राइक करते हुए 59 एप्स पर प्रतिबंध लगाया था। उसके बाद क्रमशः 47, 118 और 43 एप्स पर बैन लगाए गए। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 ए के तहत सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन सभी एप्स पर बैन लगाया है।

    विज्ञापन
    1. टिकटॉक- TikTok
    2. शेयरइट- Shareit
    3. कवाई- Kwai
    4. यूसी ब्राउजर- UC Browser
    5. बायडू मैप- Baidu map
    6. शेन- Shein
    7. क्लैश ऑफ किंग्स- Clash of Kings
    8. डीयू बैटरी सेवर- DU battery saver
    9. हेलो- Helo
    10. लाइकी- Likee
    11. यूकैम मेकअप- YouCam makeup
    12. एमआई कम्युनिटी- Mi Community
    13. सीएम ब्राउजर- CM Browers
    14. वायरस क्लिनर- Virus Cleaner
    15. आपुस ब्राउजर- APUS Browser
    16. रोमवी- ROMWE
    17. क्लब फैक्ट्री- Club Factory
    18. न्यूजडॉग- Newsdog
    19. ब्यूटी प्लस- Beutry Plus
    20. वीचैट- WeChat
    21. यूसी न्यूज- UC News
    22. क्यूक्यू मेल- QQ Mail
    23. वीबो- Weibo
    24. जेंडर- Xender
    25. क्यूक्यू म्यूजिक- QQ Music
    26. क्यूक्यू न्यूज फीड- QQ Newsfeed
    27. बिगो लाइव- Bigo Live
    28. सेल्फीसिटी- SelfieCity
    29. मेल मास्टर- Mail Master
    30. पैरलल स्पेस- Parallel Space
    31. एमआई वीडियो कॉल- Mi Video Call–Xiaomi
    32. वीसिंक- WeSync
    33. ईएस फाइल एक्सप्लोरर- ES File Explorer
    34. वीवा वीडियो- Viva Video–QU Video Inc
    35. मीतू-
    36. Meitu
    37. वीगो वीडियो- Vigo Video
    38. न्यू वीडियो स्टेटस- New Video Status
    39. डीयू रिकॉर्डर- DU Recorder
    40. वॉल्ट हाइड- Vault- Hide
    41. कैशे क्लिनर- Cache Cleaner-DU App studio
    42. डीयू क्लिनर- DU Cleaner
    43. डीयू ब्राउजर- DU Browser
    44. हगो प्ले विद न्यू फ्रेंड्स- Hago Play With New Friends
    45. कैम स्कैनर- Cam Scanner
    46. क्लिन मास्टर- Clean Master– Cheetah Mobile
    47. वंडर कैमरा- Wonder Camera
    48. फोटो वंडर- Photo wonder
    49. वी मीट- We Meet
    50. स्वीट सेल्फी- Sweet Selfie
    51. बायडू ट्रांसलेट- Baidu Translate
    52. वीमैट- Vmate
    53. क्यूक्यू इंटरनेशनल- QQ International
    54. क्यूक्यू सिक्योरिटी सेंटर- QQ Security Center
    55. क्यूक्यू लॉन्चर- QQ Launcher
    56. यू-वीडियो- U Video
    57. वी फ्लाई स्टेटस वीडियो- V fly Status Video
    58. मोबाइल लिजेंड्स- Mobile Legends
    59. डीयू प्राइवेसी- DU Privacy

    27 जुलाई 2020 को जिन 47 एप्स पर प्रतिबंध लगा वे सभी 47 एप्स पहले बैन हुए 59 एप्स के क्लोन और लाइट वर्जन थे। इन 47 एप्स में से कुछ एप्स के नाम ही सामने आए जिनमें Tiktok Lite, Helo Lite, SHAREit Lite, BIGO LIVE Lite और VFY Lite शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें