ChatGPT App in India: भारत में लॉन्च हुआ चैटजीपीटी का ऑफिशियल मोबाइल एप, लेकिन सिर्फ ये लोग कर सकेंगे इस्तेमाल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 26 May 2023 08:04 PM IST
सार

OpenAI ने 18 मई को एप को लॉन्च किया था, जिसे केवल अमेरिकी आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया था। अब इसे अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया गया है।

ChatGPT App for iOS Now Available in india with More than 30 Countries how to download
ChatGPT App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ओपनएआई ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट ChatGPT के मोबाइल एप को भारत सहित 30 से अधिक देशों में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने 18 मई को एप को लॉन्च किया था, जिसे केवल अमेरिकी आईफोन यूजर्स के लिए जारी किया था। अब इसे अन्य देशों में भी लॉन्च कर दिया गया है। हालांकि, एप को अभी भी केवल आईफोन यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी ChatGPT का एप लॉन्च करने वाली है।

    OpenAI के मुताबिक, ChatGPT के आईओएस एप को अब 30 से अधिक देशों में लाइव कर दिया गया है, जिनमें अल्जीरिया, अर्जेटीना, अजरबैजान, बोलीविया, ब्राजील, कनाडा, चिली, कोस्टा रिका, इक्वाडोर, एस्टोनिया, घाना और भारत जैसे देश शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि एप को एपल के आधिकारिक एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है और यूजर्स अपने चैट हिस्ट्री को डिवाइस में सिंक कर सकते हैं। साथ ही चैट को दूसरों के साथ शेयर भी किया जा सकता है।

    हालांकि, फिलहाल कंपनी ने ChatGPT एप को आईओएस यूजर्स के लिए पेश किया है, लेकिन कंपनी का कहना है कि जल्द एंड्रॉयड यूजर्स के लिए भी एप को पेश किया जाएगा। एंड्रॉयड यूजर्स अभी क्रोम, माइक्रोसॉफ्ट एज जैसे ब्राउजिंग एप की मदद से चैटजीपीटी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें