BGMI: भारत में फिर बैन हो सकता है यह गेम, इस बार सीमा हैदर बनेंगी वजह, जानें पूरा मामला
अब BGMI पर भी बैन का खतरा मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक BGMI को भी भारत में बैन किया जा सकता है, लेकिन इस बार बैन की वजह पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अपने प्यार के लिए भारत आईं सीमा हैदर होंगी। आइए जानते हैं क्यों..

विस्तार
पबजी मोबाइल गेम को भारत में साल 2020 में बैन कर दिया गया था। बाद में पबजी गेम की वापसी बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) के नाम से भारत में हुई। अब BGMI पर भी बैन का खतरा मंडरा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक BGMI को भी भारत में बैन किया जा सकता है, लेकिन इस बार बैन की वजह पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ अपने प्यार के लिए भारत आईं सीमा हैदर होंगी।
BGMI के तौर पर लॉन्च होने के दौरान कंपनी ने कहा था कि उसका चीन से कोई संबंध नहीं होगा, लेकिन अब सरकार को फिर से BGMI पर चाइनीज सर्वर से संबंध होने का संदेह हो रहा है। News18 की रिपोर्ट के मुताबिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ बातचीत करने के बाद केंद्र सरकार के साइबर सुरक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एप को बंद करने का सुझाव दिया है।
यहां एक बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि सीमा हैदर की वजह से BGMI को कैसे बैन किया जा सकता है तो इसका जवाब यह है कि सीमा और सचिन की मुलाकात BGMI गेम के जरिए ही हुई थी। ऐसे में सरकार को संदेह है कि BGMI गेम के जरिए भारतीय यूजर्स का ऑडियो, लोकेशन और अन्य डाटा लीक हो रहा है और इन डाटा का इस्तेमाल साइबर अटैक के लिए हो सकता है। इसके अलावा BGMI, पबजी का ही नया अवतार है, ऐसे में संदेह होने की ठोस वजह भी यही है।
- International Women's Day: गूगल ने बनाया यह अनोखा डूडल, लैंगिक समानता का किया सम्मान
- काम की बात: क्रोम ब्राउजर की स्लो स्पीड कर रही है परेशान तो यहां है समाधान, बदल दें सिर्फ एक सेटिंग
- Aadhaar Card Update: फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का आखिरी मौका, बाद में देने पड़ सकते हैं पैसे, जानें तरीका
- X Update: एलन मस्क करने जा रहे बड़ा बदलाव, नहीं दिखेंगे लाइक्स और रीपोस्ट के नंबर्स