किसानों के लिए बड़े काम का है यह एप, सम्मान निधि के किस्तों से लेकर मिलती है ये जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 26 Jul 2022 01:06 PM IST
सार

इस एप से आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही अकाउंट में कितने पैसे आए और इन्हें कब ट्रांसफर किया गया, जैसी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। PMKISAN Gol एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।

Best App For Farmers In India Know Kisan Samman Nidhi App Benefits In Hindi
PMKISAN Gol एप - फोटो : गूगल प्ले स्टोर

    विस्तार

    पीएम सम्मान निधि योजना में केंद्र सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये की सम्मान राशि भेजती है। सरकार डिजिटल इंडिया कैंपेन पर भी लगातार जोर दे रही है, इसलिए इस योजना को भी कैशलेस बनाया गया है और इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म PMKISAN Gol एप बनाया गया है। इस एप से आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही खाते में कितने पैसे आए और इन्हें कब ट्रांसफर किया गया, जैसी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। PMKISAN Gol एप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। चलिए जानतें हैं इस एप को कैसे यूज करते हैं और इसमें आपको कौनसी-कौनसी सुविधाएं मिलती हैं।

    किसानों के लिए बड़े काम का है यह एप, सम्मान निधि के किस्तों से लेकर मिलती है ये जानकारी

    PMKISAN Gol एप

    इस एप को किसानों को ऑनलाइन सुविधा देने के लिए लॉन्च किया गया है। एप की मदद से आप घर बैठे ही अपने बेनिफिशियल स्टेट्स को चेक कर सकते हैं। एप योजना से संबंधित सभी तरह की जानकारी उपलब्ध कराता है। इसके द्वारा आप योजना में सेल्फ रेजिस्ट्रेशन और आधार कार्ड की डिटेल को भी एडिट कर सकते हैं। इसमें न्यू फार्मर रेजिस्ट्रेशन का ऑप्शन भी मिलता है। एप की मदद से आप योजना से संबंधित डिटेल भी पढ़ सकते हैं, जैसे की योजना में आपको कुल कितना लाभ मिलता है, एक साल में कितनी और कब-कब किस्तें डाली जाती हैं। एप में एक हेल्पलाइन सेक्शन भी मिलता है, जिसकी मदद से आप स्टेट के नोडल ऑफिसर और हेल्पलाइन नंबर पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    ऐसे चेक करें बेनिफिशियल स्टेट्स

    एप को ओपन कर बेनिफिशियल स्टेट्स सेक्शन पर टैप करें। आप तीन आई आधार नंबर, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके स्टेटस चेक कर सकते हैं। आईडी वाले से सेक्शन में आपको आईडी का टाइप सिलेक्ट करना है, उसके बाद नीचे वाले सेक्शन में आईडी नंबर एंटर करना है। इसके बाद Get Active Installments पर टैप करें बेनिफिशियल स्टेट्स आपकी मोबाइल स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें