BGMI ने एक सप्ताह में बैन किए 66,233 अकाउंट, आपका भी हो सकता है बड़ा नुकसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Apr 2022 12:50 PM IST
सार

BGMI प्लेयर्स के पास Lamborghini स्किन जीतने का भी मौका है। इससे पहले क्राफ्टोन ने McLaren, Tesla और Koenigsegg जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

Battlegrounds Mobile India Publisher Krafton Bans Over 66000 Accounts in week
Battlegrounds Mobile India - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    बैटलग्राउंड मोबाइल्स इंडिया (BGMI) ने भारत में एक सप्ताह में 66,000 अकाउंट बैन किए हैं। इसकी जानकारी BGMI गेम को डेवलप करने वाली कंपनी Krafton ने दी है। कंपनी के मुताबिक 27 मार्च से तीन अप्रैल के बीच गेम में चीटिंग करने के आरोप में 66,000 अकाउंट को बैन किया गया है। इससे पहले भी कई कंपनी ने लाखों अकाउंट बैन किए हैं। BGMI ने हाल ही में गेमिंग में प्लेयर्स को नया अनुभव देने के लिए Lamborghini के साथ साझेदारी की है।

    Krafton ने गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर 66,233 अकाउंट बैन किए हैं। इससे पहले मार्च 21 से 27 के बीच कंपनी ने BGMI के कुल 22,013 अकाउंट्स बैन किए थे। इनमें से अधिकतर प्लेयर्स के अकाउंट ऐसे थे जिन्होंने थर्ड पार्टी सोर्स से एप को डाउनलोड किया था। जनवरी के दूसरे सप्ताह में कंपनी ने 50,000 अकाउंट बैन किए थे।

    Lamborghini के साथ साझेदारी के तहत प्लेयर्स के लिए गेम में आठ स्किन को उपलब्ध कराया गया है। BGMI प्लेयर्स के पास Lamborghini स्किन जीतने का भी मौका है। इससे पहले क्राफ्टोन ने McLaren, Tesla और Koenigsegg जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी की है।

    BGMI के प्लेयर्स Lamborghini Crate को 25 मार्च से 3 मई के बीच प्राप्त कर सकते हैं। स्किन के साथ Lamborghini Aventador SVJ Verde Alceo, Lamborghini Estoque Metal Grey, Lamborghini URUS Giallo Inti, Lamborghini Aventador SVJ Verde, Lamborghini Estoque Oro और Lamborghini Urus Pink भी मिलेंगे।