BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA: आईफोन के लिए भी लॉन्च हुआ गेम, अब कर सकते हैं डाउनलोड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Aug 2021 11:24 AM IST
सार

वेलकम रिवॉर्ड के तौर पर प्लेयर्स को Recon Mask, Recon Outfit, Celebration Expert Title और 300AG मिलेगा जिसे बाद में रिडीम किया जा सकेगा।

विज्ञापन
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA has launched on iOS App Store download now
BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA - फोटो : BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA

    विस्तार

    एक महीने के इंतजार के बाद आखिरकार BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA को आईओएस यूजर्स के लिए लॉन्च कर दिया है। BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA का फेसबुक पेज भी अपडेट हो गया है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया को अब गूगल प्ले-स्टोर से अलावा एपल के एप स्टोर से भी मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। बता दें कि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पबजी के नए अवतार बैटलग्राउंड्स मोबाइल एप इसी साल दो जुलाई को लॉन्च हुआ था।

    लॉन्चिंग के बाद एंड्रॉयड डिवाइस पर गेम ने 50 मिलियन डाउनलोड्स का आंकड़ा पार कर लिया है। गेम के डेवलप करने वाली कंपनी KRAFTON ने इसकी जानकारी प्रेस रिलीज में की है। कंपनी ने आईओएस पर लॉन्चिंग के बाद वेलकम रिवॉर्ड की भी घोषणा की है। वेलकम रिवॉर्ड के तौर पर प्लेयर्स को Recon Mask, Recon Outfit, Celebration Expert Title और 300AG मिलेगा जिसे बाद में रिडीम किया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    बता दें कि हाल ही में गूगल प्ले-स्टोर पर 50 मिलियन डाउनलोड पूरे होने के बाद कंपनी ने हमेशा के लिए इन-गेन गैलेक्सी मैसेंजर आउटफिट प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर देने का एलान किया है। कंपनी ने कुछ दिन पहले ही रिवॉर्ड की घोषणा की थी जिसके बाद डाउनलोडिंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें