Battlegrounds Mobile India: लॉन्चिंग के साथ ही हिट हो गया गेम, एक सप्ताह में 3.4 करोड़ प्लेयर ने किया ज्वाइन
Battlegrounds Mobile India गेम खेलने वाले यूजर्स 19 अगस्त तक रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। गेम में लॉगिन मोबाइल ओटीपी के जरिए होगी। नया गेम भी काफी हद पबजी मोबाइल जैसा ही है।

विस्तार
पबजी मोबाइल का नया अवतार बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) भारत में हिट हो गया है। गेम की आधिकारिक लॉन्चिंग के महज सप्ताह के अंदर इस गेम को 34 मिलियन यानी 3.4 करोड़ प्लेयर्स मिले हैं। Battlegrounds Mobile India को इसी महीने दो जुलाई को दक्षिण कोरिया की कंपनी Krafton ने भारत में लॉन्च किया है। मई में इस गेम की घोषणा हुई थी और फिर इसका बीटा वर्जन रिलीज किया गया था।
आपको याद दिला दें कि पिछले साल सितंबर में पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) को भारत में बैन किया गया था जिसके बाद गेम के करोड़ों प्लेयर्स को झटका लगा था। नए गेम Battlegrounds Mobile India का बीटा वर्जन 17 जून को लॉन्च हुआ था। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कहा है कि उसके डेली एक्टिव यूजर्स की संख्या 16 मिलियन के पार पहुंच गई है। गूगल प्ले-स्टोर पर यह गेम फ्री गेम की लिस्ट में सबसे टॉप पर है।
यदि आप नए यूजर हैं तो आपको गेम को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करना होगा, वहीं यदि आप अर्ली एक्सेस में शामिल थे तो आपको सिर्फ प्ले-स्टोर से गेम को अपडेट करना होगा। कंपनी ने थर्ड पार्टी से या एपीके फाइल को डाउनलोड ना करने की सलाह दी है। Battlegrounds Mobile India गेम खेलने वाले यूजर्स 19 अगस्त तक रिवार्ड प्वाइंट मिलेंगे। गेम में लॉगिन मोबाइल ओटीपी के जरिए होगी। नया गेम भी काफी हद पबजी मोबाइल जैसा ही है।
कौन-कौन से फोन को करेगा सपोर्ट
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के बीटा वर्जन की साइज 721MB थी लेकिन गेम की साइज आपकी डिवाइस पर भी निर्भर करती है। बैटलग्राउंड मोबाल इंडिया गेम को Krafton ने तैयार किया है और कंपनी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किन-किन फोन और ऑपरेटिंग सिस्टम को यह गेम सपोर्ट करेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक उन सभी एंड्रॉयड फोन को Battlegrounds Mobile India गेम सपोर्ट करेगा जिनमें कम-से-कम 2 जीबी रैम और एंड्रॉयड वर्जन 5.1.1 हो।
वैसे भी आजकल अधिकतर फोन 2 जीबी रैम के साथ ही आ रहे हें। इस लिस्ट में Tecno Spark 7, Samsung Galaxy M01 Core जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। वैसे यदि आप Battlegrounds Mobile India का बेहतर आनंद लेना चाहते हैं तो आपको 15,000-20,000 रुपये की रेंज में स्मार्टफोन खरीदना चाहिए। ऐसे फोन में आप हाई-फ्रेम रेट पर गेम खेल सकेंगे।
किसी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा डाटा
क्राफ्टोन ने कहा है कि वह डाटा प्राइवेसी और डाटा सिक्योरिटी को पहली प्राथमिकता के तौर पर देख रही है और वह इसके लिए प्रतिबद्ध है। डाटा सिक्योरिटी के लिए कंपनी कई अन्य कंपनियों के साथ भी काम कर रही है। कंपनी ने कहा है कि BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA के प्लेयर्स का पूरा डाटा भारतीय डाटा सेंटर पर ही स्टोर होगा और भारत सरकार के नियमों के मुताबिक होगा।