लीजिए शादीशुदा लोगों के लिए भी आ गया डेटिंग ऐप, मचा बवाल

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Sat, 07 Oct 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
AyoPoligami dating app for marriage couple
AyoPoligami

    अभी तक डेटिंग ऐप या वेबसाइट की मदद से लोग पार्टनर ढूंढकर शादी करते आ रहे हैं लेकिन अब शादीशुदा लोगों के लिए एक डेटिंग ऐप लॉन्च हो गया है। यह ऐप लोगों को दूसरी, तीसरी शादी करने में मदद कर रहा है। इस ऐप का नाम 'AyoPoligami' है, हालांकि इस ऐप को लेकर इंडोनेशिया में काफी बवाल भी हो रहा है।

    इस खास ऐप को लिंडू परायानाम नाम के एक शख्स ने तैयार किया है। उनके मुताबिक उन्हें महसूस हुआ कि बहुत सारे पुरुष दूसरी पत्नी की तलाश कर रहे है, लेकिन उनकी जरूरतें कुछ एक ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइटों से पूरी नहीं हो पा रही हैं। बता दें कि AyoPoligami आयो पॉलिगैमी का मतलब 'चलो बहुविवाह करते हैं' है।

    विज्ञापन

    50 हजार के बाद रजिस्ट्रेशन हो गया है बंद

    AyoPoligami
    AyoPoligami

    इस ऐप का मकसद उन महिलाओं को पुरुषों से मिलवाना जो अपना परिवार बड़ा करना चाहती हैं। इस ऐप को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया गया है जिसके बाद से ही बवाल मचा हुआ है। बता दें कि इंडोनेशिया की कुल आबादी 25 करोड़ है जिसमें से 80 फीसदी लोग मुसलमान हैं और यहां बहुविवाह कानूनी मान्यता प्राप्त है, हालांकि इसके लिए कोर्ट की मंजूरी जरूरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं इस ऐप 50 हजार डाउनलोड्स के बाद रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है। ऐप को चलाने वाली कंपनी को शक है कि लोग फर्जी जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन कर रह हैं। इसके अलावा कई पुरुष पहली बीवी की मर्जी के बिना इस ऐप का यूज कर रहे हैं। वहीं अब इसका नया वर्जन रिलीज हुआ है जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आईडी कार्ड, वैवाहिक स्थिति और पहली पत्नी से लिखित मंजूरी की कॉपी देनी होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें