21 एंड्रॉयड गेम को लेकर Avast ने दी चेतावनी, तुरंत करें डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Oct 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
Avast warns of 21 adware gaming apps on Google Play Store here is the full list
Hacker

    साइबर सिक्योरिटी फर्म Avast ने 21 एंड्रॉयड मोबाइल एप को लेकर चेतावनी जारी की है। Avast के मुताबिक ये सभी एप्स गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद हैं और ये मोबाइल यूजर्स के लिए खतरनाक हैं, क्योंकि इनमें एडवेयर (विज्ञापन देने वाले) हैं। इन एप्स में मौजूद एडवेयर HiddenAds फैमिली के हैं।

    Avast ने अपने एक बयान में कहा कि हिडेनएप फैमिली ट्रोजन फैमली का एक सुरक्षित और उपयोगी एप है लेकिन अब यह आपके फोन में बाहरी एप की घुसपैठ कराने लगा है। गूगल प्ले-स्टोर पर मौजूद सभी एडवेयर 21 एप्स स्पोर्ट्स, पजल, कार और हेलीकॉप्टर गेमिंग से संबंधित हैं।

    विज्ञापन

    कई यूजर्स ने भी प्ले-स्टोर पर इन एप्स को लेकर शिकायत की है। यूजर्स ने कहा है कि ये एप्स फालतू के विज्ञापन दिखा रहे हैं। ये विज्ञापन फोन को इस्तेमाल करने से भी रोक रहे हैं। कई यूजर्स ने यह भी कहा है कि यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म के विज्ञापन के जरिए भी ये एप्स फोन में अपनी जगह बना रहे हैं। इन एप्स को 80 लाख से भी अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Avast द्वारा जारी किए गए 21 एडवेयर एप्स के नाम

    1. Shoot Them
    2. Crush Car
    3. Rolling Scroll
    4. Helicopter Attack - NEW
    5. Assassin Legend - 2020 NEW
    6. Helicopter Shoot
    7. Rugby Pass
    8. Flying Skateboard
    9. Iron it
    10. Shooting Run
    11. Plant Monster
    12. Find Hidden
    13. Find 5 Differences - 2020 NEW
    14. Rotate Shape
    15. Jump Jump
    16. Find the Differences - Puzzle Game
    17. Sway Man
    18. Desert Against
    19. Money Destroyer
    20. Cream Trip - NEW
    21. Props Rescue
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें