X Update: एलन मस्क ने फ्री कर दिया यह फीचर, पहले देने होते थे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 29 Feb 2024 01:37 PM IST
सार

एक्स ने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को जारी किया है। इस अपडेट के बाद प्रीमियम यूजर्स किसी को भी व्हाट्सएप की तरह ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते थे। अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Audio and video call feature on X is now for everyone details here
X Calling Feature - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इसी सप्ताह की शुरुआत में एक्स ने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को जारी किया है। इस अपडेट के बाद प्रीमियम यूजर्स किसी को भी व्हाट्सएप की तरह ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते थे। अब इसमें बड़ा बदलाव किया गया है।

    अब कोई भी एक्स पर ऑडियो-वीडियो कॉल कर सकता है। इसे सभी के लिए फ्री कर दिया गया है। इसकी पुष्टि एक्स के इंजीनियर Enrique Barragan ने एक पोस्ट के जरिए की है। अब आप एक्स एप से किसी को भी ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    आपको याद दिला दें कि एलन मस्क ने पिछले साल ही इस फीचर को रिलीज किया था लेकिन यह ब्लू के सब्सक्राइबर्स के लिए ही था यानी पेड था और सिर्फ आईओएस यूजर्स के लिए था। इस हफ्ते इस एंड्रॉयड के लिए जारी किया गया और सभी के लिए इसे फ्री कर दिया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें