अर्जुन कपूर ने जन्मदिन पर लॉन्च किया वोडाफोन गर्ल राइजिंग गेम, जानें इसके बारे में

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 26 Jun 2018 01:40 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Launched Vodafone Girl Rising Game on his 33rd birthday
Vodafone Foundation Girl Rising Game

    वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को समाज में मौजूद भेदभाव को दूर करने के लिए गर्ल राइजिंग नाम से एक नया गेम शुरू किया है। इस गेम को बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने 33वें जन्मदिन के खास मौके पर लॉन्च किया।

    लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को दूर करने के लिए वोडाफोन फाउन्डेशन और गर्ल राइडजिंग ने एक दूसरे के साथ हाथ मिलाए हैं। इस गेम में एक कहानी के जरिए किशोरों और युवाओं तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

    विज्ञापन

    इस साझेदारी के तहत एक अनूठे एंड्रॉयड आधारित गर्ल राइजिंग गेम तैयार किया गया है जिसका लोकप्रिय मैच-3 पजल गेम यूजर्स को बदलाव के लिए प्रेरित करता है। वोडाफोन फाउन्डेशन के ‘सोल्यूशन फॉ गुड इनीशिएटिव’ के तहत इस गेम का विकास किया गया है, जो तकनीकी समाधानों के माध्यम से सामाजिक समस्याओं का समाधान कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने हेतू प्रयासरत है। नैसकॉम फाउंडेशन इस पहल के लिए प्रमुख इम्प्लीमेंटेशन पार्टनर है। गेम ऐप को वोडाफोन गेम स्टोर, सोशल ऐप हब्स एवं गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यूथ आइकन अर्जुन कपूर ने अपने 33वें जन्मदिन के मौके पर 26 जून को गर्ल राइजिंग गेम का मोबाइल ऐप लॉन्च किया। लॉन्चिंग के दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सदियों पुरानी धारणाओं से बाहर निकल कर समाज में मौजूद लिंग भेदभाव को समाप्त करने में आपलोग सहयोग करें।

    बता दें कि गर्ल राइजिंग गेम की अवधारणा फिल्म ‘वो पढ़ेगी, वो उड़ेगी’ की वास्तविक कहानी से प्रेरित है, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को यह समझाने की कोशिश की गई है कि कौनसी चीजें लड़कियों की पढ़ाई के आड़े आती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें