100 देशों में शुरू हुई Apple TV+ की सर्विस, इन लोगों को फ्री में एक साल तक मिलेगी सेवा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 02 Nov 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Apple TV Plus launched in more than 100 countries fee for new iphone and ipad user
apple tv plus

    एपल ने नए आईफोन 11 की लॉन्चिंग के दौरान ही अपनी नई सर्विस Apple TV+ का एलान किया था। कंपनी ने कहा था कि एक नवंबर से दुनियाभर के आईफोन यूजर्स के लिए एपल टीवी प्लस की सेवा शुरू हो जाएगी। कंपनी ने बड़ी घोषणा करते हुए यह भी कहा था कि आईफोन 11, आईफोन 11 प्रो और आईफोन 11 प्रो मैक्स खरीदने वालों को एपल टीवी प्लस की सेवा एक साल तक फ्री में मिलेगी।

    आईफोन के अलावा 10 सितंबर के बाद आईपैड, एपल टीवी डिवाइस, मैक या आईपॉड खरीदने वालों को भी एक साल के लिए एपल टीवी प्लस की सेवा मुफ्त में मिलेगी। वहीं जिन लोगों को पास पुराना आईफोन है उन्हें हर महीने 99 रुपये का शुल्क देना होगा। एपल टीवी प्लस का सीधा मुकाबला सब्सक्रिप्शन आधारित वीडियो स्ट्रीमिंग एप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और हॉटस्टार जैसे एप से होगा।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः पढ़िए Pegasus सॉफ्टवेयर की कुंडली, जिसके जरिए हुई WhatsApp की जासूसी

    समाचार एजेंसी रॉयटर को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा, 'हम वीडियो स्ट्रीमिंग की इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में एपल टीवी प्लस का स्वागत करते हैं। इस सेवा के बाद कई लोग केबल टीवी जैसे विकल्पों को अलविदा कहेंगे। इसका फायदा पूरे स्ट्रीमिंग फिल्ड को होगा।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    100 से अधिक देशों में शुरू हुई सेवा

    एपल टीवी प्लस की सेवा भारत समेत दुनिया के 100 से अधिक देशों में शुरू हुई है। शुरुआती तौर पर व्यस्कों के लिए चार टीवी शो पेश किए गए हैं, जबकि बच्चों के लिए तीन सीरीज की शुरुआत हुई है। इसके अलावा हर महीने नए शो लॉन्च किए जाएंगे। एपल टीवी प्लस पर काफी चर्चित शो 'The Morning Show' को भी देखा जा सकता है। बता दें कि द मॉर्निंग शो को लेकर एपल ने काफी प्रचार-प्रसार किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें