Apple का बड़ा एक्शन, भारत सरकार के आदेश पर एप स्टोर से हटाए 14 एप्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 May 2023 05:08 PM IST
सार

चीन में एपल ने अपने स्टोर से कुल 1,435 एप्स हटाए हैं। एपल ने कहा कि एप स्टोर से एप को कई कारणों से हटाया जा सकता है, जिसमें स्थानीय कानूनों का उल्लंघन, एप स्टोर की नीतियों का बार-बार उल्लंघन, धोखाधड़ी और नियामक मांगें शामिल हैं।

विज्ञापन
Apple removed 14 apps from App store on orders from Indian govrnment in 2022
Apple App store - फोटो : Apple

    विस्तार

    एपल ने भारत सरकार के आदेश के बाद देश में 14 मोबाइल एप्स बैन किए हैं। इसकी जानकारी एपल की वार्षिक “2022 App Store Transparency Report” से मिली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में एपल ने भारत में सबसे ज्यादा एप्स बैन किए हैं। इससे पहले भारत में इतने एप बैन नहीं हुए थे। इन एप पर बैन भारत सरकार के एप के नियमों का उल्लंघन किया था।

    ग्लोबली बात करें तो एपल ने कुल 1,474 एप्स अपने एप स्टोर से हटाए हैं। सबसे ज्यादा एप चीन में बैन हुए हैं। चीन में एपल ने अपने स्टोर से कुल 1,435 एप्स हटाए हैं। एपल ने कहा कि एप स्टोर से एप को कई कारणों से हटाया जा सकता है, जिसमें स्थानीय कानूनों का उल्लंघन, एप स्टोर की नीतियों का बार-बार उल्लंघन, धोखाधड़ी और नियामक मांगें शामिल हैं।

    विज्ञापन

    भारत की ओर से 2022 में 709 एप्स के खिलाफ अपील की गई थी, लेकिन 24 एप्स को डेवलपर्स की ओर से अपील के बाद री-स्टोर कर दिया गया। कुल मिलाकर देखा जाए तो एप्स लेकर अपील करने के मामले में भारत चौथे नंबर पर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Apple ने कहा है कि वह एप स्टोर पर पब्लिश होने वाले सभी एप्स का रिव्यू करता है। 2022 में एप स्टोर पर ग्लोबली कुल 1.78 मिलियन एप पब्लिश हुए थे और कुल 6.1 मिलियन एप्स का रिव्यू उन्हें पब्लिश करने से पहले किया गया।

    इस अवधि में एपल ने 282 मिलियन यूजर्स के अकाउंट को भी डिलीट किया है। पिछले साल एपल स्टोर पर 36.9 मिलियन डेवलपर्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही एपल ने एप स्टोर के लिए UPI पेमेंट की सुविधा दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें