आयरलैंड ने दी नेताओं को Facetime इस्तेमाल ना करने की सलाह, Apple ने कहा- जल्द जारी करेंगे अपडेट

ऐप्पल के वीडियो कॉलिंग ऐप फेसटाइम ऐप में बग आने के बाद आयरलैंड ने नेताओं को फेसटाइम ऐप ना इस्तेमाल करने की सलाह दी है, वहीं न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू क्यूमो और नए अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने बुधवार को कहा है इस बग के बारे में अपने यूजर्स को आगाह करने में ऐप्पल विफल रहा है। बता दें कि ऐप्पल के फेस के फेसटाइम ऐप में आए एक बग के कारण बिना कॉल रिसीव किए ही ऑडियो सुनाई दे रहा है और कई बार वीडियो भी दिख रहा है।
एंड्रयू ने कहा, 'हम न्यूयॉर्क उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के तहत इसकी जांच करेंगे और सुनिश्चित करेंगे भविष्य में इस तरह की किसी की प्राइवेसी का हनन ना हो। ऐप्पल ने इस बग को लेकर काफी देरी से जवाब दिया है जबकि यह बग पिछले एक सप्ताह से है।' वहीं दूसरी ओर आयरलैंड में Oireachtas ICT यूनिट ने Leinster हाउस में सभी राजनेताओं को तत्काल चेतावनीभरा ईमेल भेजा है जिसमें फेसटाइम ऐप को ना इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
बता दें कि ऐप्पल ने बुधवार को अपने एक बयान में कहा कि कंपनी को फेसटाइम के इस बग के बारे में जानकारी हो गई है और वह जल्द ही इसे फिक्स करेगी। इसके लिए सप्ताह के अंत तक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाएगा।
गौरतलब है कि फेसटाइम में इस बग का पता अमेरिका के एक 12 साल के बच्चे ने लगाया था। उस बच्चे का नाम ग्रांट थॉम्पसन है। उसे इस बग के बारे में तब जानकारी हुई जब उसने वीडियो गेम खेलने के लिए फेसटाइम ऐप के जरिए अपने दोस्त को कॉल किया।