अलर्ट: सरकार के आदेश के बाद एपल और गूगल ने स्टोर से हटाए ये दो एप्स, आप भी तुरंत करें डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Jan 2024 12:59 PM IST
सार

दोनों एप्स को दूरसंचार विभाग (DoT) के एक आदेश के बाद एपल एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से हटाया गया है। दूरसंचार विभाग ने देश में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को इन एप्स और इनकी साइट के एक्सेस को ब्लॉक करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
Apple and Google have removed THESE 2 e-SIM apps in India
esim - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    गूगल और एपल ने अपने एप स्टोर से दो मोबाइल एप्स को हटा दिया है। ये दोनों मोबाइल एप्स eSIM की सेवा दे रहे थे। इन दोनों एप्स के नाम Airalo और Holafly हैं।

    इन दोनों एप्स को दूरसंचार विभाग (DoT) के एक आदेश के बाद एपल एप स्टोर और गूगल प्ले-स्टोर से हटाया गया है। दूरसंचार विभाग ने देश में इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को इन एप्स और इनकी साइट के एक्सेस को ब्लॉक करने के लिए कहा था।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के अनुसार इन कंपनियों को भारत में eSIM की बिक्री शुरू करने और सेवा देने के लिए DoT से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेने की जरूरत है, लेकिन इनमें से किसी ने भी इसे लेना जरूरी नहीं समझा। इनमें से एक कंपनी सिंगापुर की है और दूसरी स्पेन की है। इन दोनों के पास एनओसी नहीं था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें