Azadi Quest: भारत सरकार ने लॉन्च किया मोबाइल गेम, मिलेगी स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की जानकारी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 24 Aug 2022 07:42 PM IST
सार

गेम लॉन्चिंग के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों के योगदान को स्वीकार करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की एक श्रृंखला में एक है।

विज्ञापन
Anurag Thakur launched Azadi Quest game in collaboration with Zynga India
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - फोटो : ANI

    विस्तार

    केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज बुधवार को आजादी क्वेस्ट (Azadi Quest) मोबाइल गेम को लॉन्च किया। इस गेम को आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के मौके पर भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानी को लोगों के सामने लाने के लिए पेश किया गया है। इस ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया के सहयोग से डेवलप किया गया है।

    गेम लॉन्चिंग के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह स्वतंत्रता संग्राम में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों के योगदान को स्वीकार करने के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की एक श्रृंखला में एक है।

    विज्ञापन

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, ये गेम ऑनलाइन गेमर्स के विशाल बाजार में प्रवेश करने और गेम के माध्यम से उन्हें शिक्षित करने का एक प्रयास है। भारत सरकार की विभिन्न शाखाओं ने देश के कोने-कोने से गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी एकत्रित की है। आजादी क्वेस्ट गेम इस ज्ञान की सीख को आकर्षक और संवादात्मक बनाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सभी आयु वर्ग के लोगों को इन खेलों से जोड़ा जाएगा और उम्मीद है कि जल्दी ही इस गेम को घर-घर में पसंद किया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आजादी क्वेस्ट सीरीज के पहले दो गेम भारत के स्वतंत्रता संग्राम की कहानी बताते हैं, जिसमें प्रमुख मील के पत्थर और नायकों को उजागर किया गया है, जो मजेदार खेल खेलने के साथ जुड़े हुए हैं। गेम का कंटेंट सरल लेकिन व्यापक है। इस गेम को विशेष रूप से प्रकाशन विभाग द्वारा क्यूरेट किया गया है और भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें