सावधान: एंड्रॉयड यूजर्स के लिए आया खतरनाक वायरस Android XLoader, अकाउंट कर देगा खाली

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 04 Mar 2024 03:45 PM IST
सार

Android XLoader मैलवेयर इतना खतरनाक है कि किसी भी फोन में बिना किसी पहचान के रह सकता है। यह मैलवेयर फोन में काम करने के लिए यूजर की परमिशन भी नहीं लेता है। XLoader को MoqHao भी कहा जाता है।

विज्ञापन
Android XLoader malware can empty your account details here
Android XLoader - फोटो : istock

    विस्तार

    यदि आप भी एक एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। मार्केट में एक नया मैलवेयर आया है जिसका नाम Android XLoader है और यह मैलवेयर एंड्रॉयड फोन के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। आपको इस मैलवेयर के बारे में जानकारी होनी चाहिए और इससे बचना भी चाहिए।

    Android XLoader मैलवेयर इतना खतरनाक है कि किसी भी फोन में बिना किसी पहचान के रह सकता है। यह मैलवेयर फोन में काम करने के लिए यूजर की परमिशन भी नहीं लेता है। XLoader को MoqHao भी कहा जाता है।

    विज्ञापन

    इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह फोन से बैंकिंग डाटा चोरी करने में माहिर है। यह मैलवेयर 'Roaming Mantis' के नाम से प्रेरित है जिसे कुछ दिन पहले अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ताइवान में देखा गया था। नया मैलवेयर URL शॉर्टनर और एसएमएस के जरिए लोगों को फोन में APK फाइल के रूप में पहुंच रहा है। यह मैलवेयर इतना खतरनाक है कि बैग्रकाउंड में चुपचाप अपना काम कर सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें