अलर्ट: आपके व्हाट्सएप मैसेज को पढ़ सकता है यह एप, तुरंत करें डिलीट, गूगल ने प्ले-स्टोर से हटाया

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 07 Aug 2023 11:32 AM IST
सार

एक ऐसे मैलवेयर एप सामने आया है जो एंड्रॉयड यूजर्स के प्राइवेट मैसेजिंग एप जैसे Facebook, WhatsApp और Telegram को ट्रैक कर सकता है और मैसेज पढ़ सकता है। गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से इस एप को हटा दिया है। बेहतर होगा कि आप भी इसे तुरंत अपने फोन से डिलीट करें।

विज्ञापन
Android users alert to delete this app right now as it steals your private messages
Android Malware - फोटो : maxpixel

    विस्तार

    एंड्रॉयड यूजर्स की प्राइवेसी एक बार फिर से खतरे में है। अब एक ऐसे मैलवेयर एप सामने आया है जो एंड्रॉयड यूजर्स के प्राइवेट मैसेजिंग एप जैसे Facebook, WhatsApp और Telegram को ट्रैक कर सकता है और मैसेज पढ़ सकता है। गूगल ने अपने प्ले-स्टोर से इस एप को हटा दिया है। बेहतर होगा कि आप भी इसे तुरंत अपने फोन से डिलीट करें।

    साइबर फर्म Cyfirma ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि SafeChat एप यूजर्स के लिए सेफ नहीं है। भले ही इसके नाम में Safe है लेकिन यह एप किसी भी कीमत पर सेफ नहीं है। यह एप यूजर्स की जासूसी करता है और उनके प्राइवेट मैसेज पढ़ता है।

    विज्ञापन
    SafeChat
    SafeChat - फोटो : PLAY STORE

    माना जा रहा है कि इस एप के पीछे भारतीय हैकिंग ग्रुप Bahamut का हाथ है। SafeChat एप यूजर्स के सभी सोशल मीडिया चैटिंग एप पर नजर रखता है। इसके अलावा उनके फोन के टेक्स्ट मैसेज, कॉल लॉग और जीपीएस लोकेशन को पढ़ता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें