बॉरिंग रिंगटोन को करें बॉय-बॉय, अब कुछ नया आजमाएं

बीबीसी हिन्दी/अमर उजाला, पार्टनर
Sun, 06 Mar 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
Android app for different ringtones
mobile ringtone

    अपने वही पुराने रिंगटोन को सुनना भला किसको अच्छा लगता है। ये कारण है कि अब कंपनियों ने अलग-अलग लोगों के लिए अलग रिंगटोन का सुझाव दिया जो लोगों को बहुत पसंद आया। लेकिन आखिर कितने लोगों के रिंगटोन को आप कस्टमाइज़ कर सकते हैं?

    नोकिया के फ़ोन अब बाज़ार में नहीं मिलते हैं। लेकिन उसके रिंगटोन की आवाज़ अब भी लोग पहचानते हैं। कई युवाओं के स्टाइल के लिए एक ही रिंगटोन अब काफी पुरानी बात हो गई है।

    विज्ञापन

    ऐसे लोगों के स्मार्टफोन को सभी से अलग रखने के लिए एक ऐसा ऐप गूगल प्ले स्टोर में है जो हर बार फ़ोन के बजने पर नया रिंगटोन बजा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर गानों या म्यूज़िक की एक प्लेलिस्ट तैयार करनी होगी और उसके बाद आपका काम शुरू हो सकता है।

    इन सभी गानों या म्यूज़िक को एक ही फोल्डर में कॉपी करके सेव कर लीजिए और इन सभी को MP3 फॉर्मेट में होना ज़रूरी है।

    रेडट्यून का कमाल

    ऐसा करने के बाद आप रेडट्यून नाम के ऐप को डाउनलोड कर लीजिए और उसके बाद उसे इनस्टॉल कर लीजिए।

    रेडट्यून को खोलते ही आपके स्क्रीन पर दो टैब दिखेंगे। बायीं तरफ वाले टैब को चुन लीजिए ताकि आपके म्यूज़िक की फाइल से कोई भी गाना आपका रिंगटोन बन सकता है।

    उसके बाद आपको एक फाइल ब्राउज़र मेन्यू दिखाई देगा जिसमें आपको उस फोल्डर को चुनना है जहां आपका सभी म्यूज़िक सेव किया हुआ है।

    इस फोल्डर में जाने के बाद, आप 'सेलेक्ट डायरेक्टरी' को चुन लीजिए तो आपका सभी म्यूज़िक ऐप के लिए इम्पोर्ट हो जाएगा। बस, इसके बाद हर बार जब आपका फ़ोन बजेगा तो उसका रिंगटोन अलग होगा।

    लेकिन इसमें एक परेशानी भी है। हर बार अलग रिंगटोन होने से अगर आपका फ़ोन कहीं रखा हुआ है और बज रहा है तो ये पता चलना मुश्किल होगा कि ये आपका ही फ़ोन बज रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें