Amazon Prime Lite: अमेजन प्राइम का सबसे सस्ता एक साल वाला प्लान हुआ लॉन्च, जानें इसके फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 15 Jun 2023 11:42 AM IST
सार

Amazon Prime Lite एक वार्षिक प्लान है जिसके तहत ग्राहकों को कम कीमत में दो दिन की डिलीवरी, प्राइम वीडियो कंटेंट सर्विस मिलेगी। आइए जानते हैं Amazon Prime Lite की कीमत और फायदों के बारे में...

विज्ञापन
Amazon Prime Lite Annual Subscription launchced in India at price of rs 999 With Free Two Day Delivery
amazon prime lite - फोटो : istock

    विस्तार

    अमेजन ने अपनी प्राइम सर्विस की नई मेंबरशिप लॉन्च की है। Amazon Prime Lite की टेस्टिंग लंबे समय से भारत में हो रही थी और अब कंपनी ने इसे लॉन्च कर दिया है। Amazon Prime Lite एक वार्षिक प्लान है जिसके तहत ग्राहकों को कम कीमत में दो दिन की डिलीवरी, प्राइम वीडियो कंटेंट सर्विस मिलेगी। आइए जानते हैं Amazon Prime Lite की कीमत और फायदों के बारे में...

    Amazon Prime Lite की कीमत 999 रुपये रखी गई है। इस प्लान के साथ अमेजन प्राइम वीडियो का एक्सेस तो मिलेगा लेकिन अमेजन म्यूजिक, अमेजन गेमिंग और प्राइम रीडिंग का एक्सेस नहीं मिलेगा। इस प्लान के तहत दो दिन की डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। आप अमेजन प्राइम की रेगुलर मेंबरशिप के अलावा लाइट का भी सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। अमेजन प्राइम के रेगुलर वार्षिक प्लान की कीमत 1,499 रुपये है।

    विज्ञापन

    Amazon Prime में जहां एक दिन या ऑर्डर वाले दिन की डिलीवरी मिलती है, वहीं Amazon Prime Lite में दो दिन में डिलीवरी की सुविधा मिलेगी। Amazon Prime Lite में भी अमेजन प्राइम वीडियो देखने का अनलिमिटेड मौका मिलेगा, हालांकि इसमें विज्ञापन देखने को मिलेंगे और क्वॉलिटी एचडी होगी। Amazon Prime Lite की मेंबरशिप को दो डिवाइस में इस्तेमाल किया जा सकेगा जिनमें एक फोन का होना जरूरी है। इसके अलावा अमेजन प्राइम लाइट में Amazon Prime Music का एक्सेस नहीं मिलेगा। इसके अलावा नो-कॉस्ट ईएमआई, फ्री-ईबुक्स और प्राइम गेमिंग की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें