काम की खबर: सिर्फ 299 रुपये में खोलें 'बैंक अकाउंट', हर महीने मिलेंगे जबरदस्त फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 Mar 2021 12:24 PM IST
सार
विज्ञापन
Airtel Rewards123 Savings Account for Rs 299 all you need to know
Airtel Rewards123 Savings Account - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी सिर्फ इसलिए अपना बचत बैंक खाता नहीं खुलवा पा रहे हैं कि आपके पास पैसे कम हैं तो यह खबर आपके लिए है। आप महज 299 रुपये में अपना बचत खाता खुलवा सकते हैं। यह शानदार ऑफर Airtel की ओर से आया है। एयरटेल ने ‘Airtel Rewards123’ नाम से कम-से-कम कीमत में बचत खाता खुलवाने के लिए ऑफर निकाला है। आइए जानते हैं 299 रुपये में खाता खुलवाने के लिए नियम व शर्तों के बारे में...

    पहली शर्त यह है कि आपको एयरटेल का एक्टिव ग्राहक होना चाहिए यानी आप लंबे समय से एयरटेल का नंबर इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप खाता खुलवा सकते हैं। इसके अलावा आपके पास पहले से कोई बैंक खाता होना चाहिए। साथ ही आपके पास एयरटेल पेमेंट बैंक का भी अकाउंट होना चाहिए।

    विज्ञापन

    सबसे पहले एयरटेल थैंक्स एप में जाएं और फिर बैंक वाले पेज पर आपको ‘upgrade to Rewards123’ का विकल्प दिखेगा। यहां आपको ‘View Profile’ भी दिखेगा। अब आपको 299 रुपये का पेमेंट करना होगा उसके बाद आपका Airtel Rewards123 सेविंग अकाउंट अनलॉक (खुल) जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Airtel Rewards123 सेविंग अकाउंट के फायदे

    इस बैंक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको हर साल 960 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा आप जब भी यूपीआई के जरिए इस खाते में पैसे डालेंगे तो आपको हर महीने 10 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। उस खाते से 1,000 रुपये की खरीदारी करने पर हर महीने 40 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा यदि आप रिचार्ज करते हैं तो 30 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें