Airtel Jio And Vi: Disney+ Hotstar की लंबी वैधता वाले प्लान, भरपूर डाटा भी मिलेगा
OTT की मांग तेजी से बढ़ रही है। केवल Disney+ Hotstar की ही बात करें तो आईपीएल के लिए इसके सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन लिए जाते हैं।

विस्तार
एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया तीनों कंपनियों के पास Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन वाले प्री-पेड प्लान मौजूद हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि OTT की मांग तेजी से बढ़ रही है। केवल Disney+ Hotstar की ही बात करें तो आईपीएल के लिए इसके सबसे ज्यादा सब्सक्रिप्शन लिए जाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के कुछ ऐसे प्री-पेड प्लान के बारे में बताएंगे जिनके साथ लंबी वैधता के साथ Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। आइए जानते हैं....
रिलायंस Jio के 4,199 रुपये वाले प्लान में रोज 3GB डाटा मिलेगा। इस प्लान के साथ भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के साथ जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए मिलेगा। जियो के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।
जियो की तरह एयरटेल के पास भी Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन वाला सबसे महंगा प्लान मौजूद है। Airtel के 3,359 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ हर रोज 2.5 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। इस प्लान में अमेजन प्राइम वीडियो का मोबाइल सब्सक्रिप्शन भी फ्री है।