व्हाट्सएप में आई बड़ी दिक्कत, आपके निजी मैसेज को किया जा सकता है एडिट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 09 Aug 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
A Vulnerability in WhatsApp Allow Hackers to Modify, Send Fake Messages
Vulnerability in WhatsApp

    फेसबुक के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप सिक्योरिटी को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे कर ले लेकिन सच्चाई यह है कि आपके निजी व्हाट्सएप मैसेज को दूसरा पढ़ सकता है और उसमें कुछ बदलाव करके किसी अन्य शख्स को आपके नाम से भेज भी सकता है। इजरायल की सिक्योरिटी फर्म के कुछ शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि व्हाट्सएप में एक बग (त्रुटि) है जिसकी मदद से आपके व्हाट्सएप मैसेज को एडिट किया जा सकता है।

    सिक्योरिटी एजेंसी चेकप्वाइंट ने कहा है कि हैकर्स चाहें तो ग्रुप में आपके द्वारा भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं और फिर उसे किसी और के नाम से भेजकर आपको गुमराह कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    उदाहरण के लिए आपके दोस्तों के बीच के मैसेज को एडिट करके आपके ऑफिस वाले ग्रुप में आपके बॉस के नाम से भेजा सकता है। एजेंसी ने वीडियो के जरिए इसका एक डेमो भी दिखाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि सिक्योरिटी और फेक न्यूज पर लगाम ना लगा पाने को लेकर फेसबुक की लगातार फजीहत हो रही है। पिछले महीने ही फेसबुक ने व्हाट्सएप के लिए मैसेज फॉरवर्ड करने की सीमा तय की है यानि एक ही मैसेज को एक बार में आप 5 से ज्यादा ग्रुप में शेयर नहीं कर सकते हैं। वहीं सरकार ने भी फेसबुक ने व्हाट्सएप पर फेक न्यूज पर लगाने को लेकर कड़े कदम उठाने को कहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें