IT Rules, 2021: 144 करोड़ व्यूज वाले 8 यूट्यूब चैनल पर बैन, सात तो भारतीय ही हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Aug 2022 01:26 PM IST
सार

सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 94 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल को भी प्रतिबंधित किया है।

विज्ञापन
7 Indian and 1 Pakistan based YouTube news channels blocked under IT Rules 2021
youtube - फोटो : amarujala

    विस्तार

    भारत सरकार ने आईटी एक्ट 2021 के तहत सात भारतीय और एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है। इन यूट्यूब चैनल के व्यूज 114 करोड़ से भी अधिक थे और सब्सक्राइबर्स की संख्या 85 लाख 73 हजार से भी अधिक थी। इन चैनल पर विज्ञापन भी आते थे।

    इन चैनल को किया गया ब्लॉक

    1. Loktantra Tv- 23,72,27,331 व्यूज, 12.90 लाख सब्सक्राइबर
    1. URV TV- 14,40,03291 व्यूज, 10.20 लाख सब्सक्राइबर
    1. AM Razvi- 1,22,78,194 व्यूज, 95,900 सब्सक्राइबर
    2. Gouravshall Pawan Mithilanchal- 15.99.32,594 व्यूज, 7 लाख सब्सक्राइबर
    3. Sep TOpSTH- 24,83,64,997 व्यूज, 33.50 लाख सब्सक्राइबर
    4. Sarkari Update- 70,11,723 व्यूज, 80,900 सब्सक्राइबर
    5. Sab Kuch Dexho- 32,86,03,227 व्यूज, 19.40 लाख सब्सक्राइबर
    6. News ki Dunva (पाकिस्तानी)- 61,69,439 व्यूज, 97,000 सब्सक्राइबर
    IT Rules, 2021: 144 करोड़ व्यूज वाले 8 यूट्यूब चैनल पर बैन, सात तो भारतीय ही हैं

    बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान फेक न्यूज फैलाने के आरोप में 94 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही 19 सोशल मीडिया अकाउंट और 747 यूआरएल को भी प्रतिबंधित किया है। राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए ठाकुर ने कहा कि ये कार्रवाई सूचना तकनीक एक्ट 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें