2021 Launch Mobile Apps: हर दिन मोबाइल पर 4.8 घंटे बिता रहे लोग, 2021 में लॉन्च हुए 20 लाख एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 14 Jan 2022 02:50 PM IST
सार

2021 में 20 मिलियन से अधिक मोबाइल एप्स लॉन्च किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक गेम्स वाले एप हैं। Google Play पर सबसे ज्यादा करीब 77 फीसदी एप पब्लिश किए गए हैं जिनमें से 15 फीसदी गेम्स एप हैं।

विज्ञापन
2021 launch apps in india people spend 4.8 hours on mobile every day
mobile user - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन हजारों नए एप्स लॉन्च हो रहे हैं। स्मार्टफोन की लॉन्चिंग भी खूब हो रही है। कोरोनाकाल में स्मार्टफोन पर बिताया जाना वाला समय काफी बढ़ा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में भारतीय यूजर ने हर रोज करीब 4.7 घंटे बिताए हैं। ये आंकड़े रिसर्च फर्म App Annie ने जारी किए हैं।

    एप एनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 में लोगों ने फोन पर सबसे अधिक समय बिताए हैं। दुनिया के 10 बड़े स्मार्टफोन बाजार में लोगों ने हर दिन औसतन 4.8 घंटे फोन पर बिताए हैं। पूरी दुनिया के में पिछले साल लोगों ने करीब 3.8 ट्रिलियन यानी करीब 3,80,000 करोड़ घंटे फोन पर व्यतीत किए हैं।

    विज्ञापन

    20 लाख एप हुए लॉन्च

    रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2021 में 20 मिलियन से अधिक मोबाइल एप्स लॉन्च किए गए हैं जिनमें सबसे अधिक गेम्स वाले एप हैं। Google Play पर सबसे ज्यादा करीब 77 फीसदी एप पब्लिश किए गए हैं जिनमें से 15 फीसदी गेम्स एप हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारतीयों ने रोज फोन पर 4.7 घंटे बिताए

    फोन पर सबसे अधिक समय बिताने के मामले में भारतीय पीछे नहीं हैं। 2021 में औसतन भारतीयों ने हर रोज 4.7 घंटे बिताए हैं जो कि 2019 के मुकाबले 1 घंटा अधिक है। 2019 में यह समय 3.7 घंटे था। ब्राजील, इंडोनेशिया और दक्षिण कोरिया में यह समय 5 घंटे का है।

    230 बिलियन एप हुए डाउनलोड

    साल 2021 में 230 बिलियन यानी 23,000 करोड़ मोबाइल एप्स डाउनलोड किए गए हैं जो कि साल-दर-साल 5 फीसदी की ग्रोथ दिखाता है। एक अनुमान के मुताबिक साल 2021 में प्रत्येक मिनट 4,35,000 एप्स डाउनलोड किए गए हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें