बच्चों को रोकिए: मोबाइल गेम के चक्कर में 16 साल के बच्चे ने मां के अकाउंट से 36 लाख रुपये उड़ा दिए
16 साल के बच्चे ने Free Fire गेम खेलने के लिए 36 लाख रुपये खर्च कर डाले हैं। वह अपने दादा जी के स्मार्टफोन पर गेम खेलता था। उसने अपनी मां के बैंक अकाउंट से सबसे पहले 1,500 रुपये खर्च किए थे और उसके बाद 10,000 रुपये खर्च किए।

विस्तार
एक दौर वो भी था जब पबजी मोबाइल गेम ने लोगों के नाम में दम कर दिया था। पबजी गेम के चक्कर में बच्चे घर में मारपीट और हत्या तक करने लगे थे। कई ऐसे भी मामले सामने आए थे जब पबजी को लेकर बच्चों ने घरों में चोरी किए और सुसाइड तक के लिए कदम उठाए। अब पबजी तो भारत में बैन हो गया है लेकिन उसकी जगह पबजी की कंपनी के ही एक गेम ने ली है। ताजा मामला हैदराबाद का है जहां एक 16 साल के बच्चे ने अपनी मांग के बैंक अकाउंट से 36 लाख रुपये गेमिंग में खर्च कर डाले हैं।
हैदराबाद साइबर पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक 16 साल के बच्चे ने Free Fire गेम खेलने के लिए 36 लाख रुपये खर्च कर डाले हैं। वह अपने दादा जी के स्मार्टफोन पर गेम खेलता था। उसने अपनी मां के बैंक अकाउंट से सबसे पहले 1,500 रुपये खर्च किए थे और उसके बाद 10,000 रुपये खर्च किए।
उसके बाद उसने एक बार गेम में हथियार खरीदने के लिए 1.45 लाख रुपये और फिर 2 लाख रुपये खर्च किए। कुछ महीने के बाद इस पूरे मामले का तब खुलासा हुआ जब उसकी मां बैंक में पैसे निकालने गई। बैंक वालों ने बताया कि उनके अकाउंट से 36 लाख रुपये गेम पर खर्च किए हैं। बैंक से जानकारी मिलने के बाद मां ने साइबर पुलिस में इसकी शिकायत की है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति का निधन हो गया है और बैंक में जो पैसे थे, उनकी ही कमाई थी।
- TOP 5 Smartphones: 30 हजार की कीमत में आने वाले सबसे बेस्ट स्मार्टफोन, पहले वाला किसी फ्लैगशिप से कम नहीं
- WhatsApp tips: किसी ने मैसेज भेजकर कर दिया डिलीट? अपनाएं ये ट्रिक, निकल जाएगी पूरी कुंडली
- 108 मेगापिक्सल कैमरा वाले टॉप-5 5G स्मार्टफोन
- Google बार्ड ने इस साल के टॉप-5 स्मार्टफोन का किया खुलासा, नंबर 2 आपको चौंका देगा!