Indian Apps: ये 10 मेड-इन-इंडिया एप देंगे डिजिटल इंडिया के सपने को नई उड़ान, आप भी करें इंस्टॉल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 05 Oct 2025 12:19 PM IST
सार

Indian Apps Options To American Apps:

भारत अब डिजिटल आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोशल मीडिया से लेकर गेमिंग और ऑफिस वर्क तक, देश में कई मेड-इन-इंडिया एप मौजूद हैं जो विदेशी प्लेटफॉर्म्स को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। आइए ऐसे 10 एप्स के बारे में आपको बताते हैं...

विज्ञापन
10 indian apps options to instagram whatsapp facebook google meet microsoft office google workspace
अमेरिकन एप्स के देसी विकल्प - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    अमेरिका की ट्रंप सरकार ने हाल ही में कुछ ऐसे नियम लागू किए हैं जो भारतीय अर्थव्यवस्था पर सीधी चोट कर रहे हैं। इसके जवाब में भारत सरकार भी देश में स्वदेशी एप्स को बढ़ावा देकर अमेरिकन एप्स पर जवाबी कार्रवाई करना चाह रही है। बता दें कि भारत पूरी दुनिया में अमेरिकन एप्स का सबसे बड़ा बाजार है। देश की 50 करोड़ से भी ज्यादा की आबादी अमेरिकन एप्स का इस्तेमाल करती है। हालांकि, भारत के लोग खुद देश की कंपनियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी एप्स का इस्तेमाल करने के मामले में काफी पीछे हैं।

    ज्यादातर लोगों को यह पता ही नहीं है कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, गूगल ड्राइव और माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस जैसे पॉपुलर एप्स के भारतीय विकल्प भी उपलब्ध हैं। यही वजह है कि काफी समय से उपलब्ध होने के बावजूद इन एप्स के यूजर्स की संख्या काफी कम है। अगर आप भी नहीं जानते, तो यहां हम आपको ऑफिस वर्क से लेकर सोशल मीडिया और गेमिंग तक कुछ मेड-इन-इंडिया एप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय एप्स को सीधी टक्कर दे सकते हैं।

    विज्ञापन

    1. Zoho Office Suite

    भारतीय कंपनी Zoho की बनाई गई Zoho Office Suite में Zoho Writer, Zoho Sheets और Zoho Show जैसे वर्ड प्रोसेसिंग और प्रेजेंटेशन एप्स शामिल हैं, जो Microsoft Office और Google Workspace के मजबूत विकल्प हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2. DigiBoxx

    इसे गूगल ड्राइव (Google Drive) का विकल्प माना जा रहा है। अगर आप सस्ते और सुरक्षित क्लाउड स्टोरेज की तलाश में हैं, तो DigiBoxx एक बेहतरीन विकल्प है। यह भारत में होस्टेड सर्वर्स पर चलता है और फाइल स्टोर करने, ऑर्गनाइज करने और शेयर करने की पूरी सुविधा देता है।

    3. Kaagaz

    Kaagaz एक भारतीय PDF स्कैनर और एडिटर एप है जो बिना साइन-इन और वॉटरमार्क के डॉक्यूमेंट स्कैनिंग की सुविधा देता है। छोटे बिजनेस, फ्रीलांसर और स्टूडेंट्स के लिए यह एप बेहद उपयोगी है। यह एप भारतीय यूजर्स के बीच Adobe PDF Viewer और WPS Office का शानदार विकल्प बन सकता है।

    4. ShareAll

    ShareAll एप भारतीय स्टार्टअप द्वारा विकसित एक सुरक्षित फाइल शेयरिंग टूल है। इससे यूजर्स फाइल्स, वीडियो, म्यूजिक और एप्स आसानी से शेयर कर सकते हैं, साथ ही यह डुप्लीकेट और जंक फाइल्स को साफ करने में भी मदद करता है।

    5. Mappls (MapmyIndia)

    Mappls को आप ठीक उसी तरह यूज कर सकते हैं जैसे आप गूगल मैप्स को यूज करते हैं। यह MapmyIndia द्वारा बनाया गया नैविगेशन एडवांस डिजिटल मैप और नेविगेशन सिस्टम है जिसमें लाइव ट्रैफिक अपडेट, वॉयस गाइडेंस और ETA जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसका “Mappls ID” फीचर हर लोकेशन का सटीक डिजिटल एड्रेस दे सकता है।

    6. JioMeet

    JioMeet वीडियो कॉलिंग के लिए बनाया गया एक भारतीय एप है जिसमें स्क्रीन शेयरिंग, HD कॉल्स और मल्टी-लेवल सिक्योरिटी जैसी सुविधाएं हैं। यह पूरी तरह भारत में होस्टेड है, जिससे डाटा प्राइवेसी सुनिश्चित होती है।

    7. FAU-G

    PUBG के बैन के बाद भारत में FAU-G (Fearless and United Guards) गेम को लॉन्च किया गया था। इसका नया संस्करण “FAU-G: Domination” अब प्लेस्टोर में उपलब्ध हो चुका है।

    8. ShareChat

    TikTok के बैन के बाद ShareChat भारतीय यूजर्स की पहली पसंद बन गया। इसमें शॉर्ट वीडियो, चैट रूम्स और कई भारतीय भाषाओं में कंटेंट की सुविधा है, जिससे यह देशभर में काफी लोकप्रिय है।

    9. Arattai

    Arattai इंस्टैंट मैसेजिंग एप को तमिलनाडु स्थीत Zoho Corporation ने विकसित किया है। इस मैसेजिंग एप है में आपको टेक्स्ट, ऑडियो-वीडियो कॉल्स और फाइल शेयरिंग की सुविधा मिलती है। इसे WhatsApp का एक मजबूत भारतीय विकल्प माना जा रहा है।

    10. JioSphere Browser

    JioSphere एक वेब ब्राउजर है जो बिलकुल गूगल क्रोम जैसा काम करता है। Reliance Jio द्वारा विकसित JioSphere ब्राउजर में डार्क मोड, ऑफलाइन पेज, QR कोड स्कैनर और लोकल न्यूज जैसी खासियतें हैं। यह कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इसे एक परफेक्ट देसी वेब ब्राउजर माना जा सकता है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें