Meta: इंस्टाग्राम ला रहा है धांसू फीचर, किशोरों की सेफ्टी होगी और पुख्ता, फिलहाल जारी है टेस्टिंग

अमित कुमार
टेक डेस्क अमर उजालाअमित कुमार
Fri, 12 Apr 2024 03:44 PM IST
सार

ये फीचर किशोरों के लिए न्यूडिटी और स्कैमर्स के खिलाफ एक सुरक्षा का काम करेगा। इस मामले में इंस्टाग्राम ने गुरुवार को कहा कि इस फीचर के आने के बाद एप में नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

Meta Safety of teenagers on Instagram will be strengthened Meta is testing new features
Meta - फोटो : Freepik

    विस्तार

    इंस्टाग्राम बेहद ही तेजी से बढ़ता हुआ एक पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म अक्सर नए-नए अपडेट के साथ अपने यूजर्स को बेहतर फीचर्स देने की कोशिश करता है। ऐसे में इंस्टाग्राम जल्द ही एक नया फीचर लाने वाला है। दरअसल इंस्टाग्राम ब्लर मैसेज फीचर पर काम कर रहा है। ये फीचर किशोरों के लिए न्यूडिटी और स्कैमर्स के खिलाफ एक सुरक्षा का काम करेगा। इस मामले में इंस्टाग्राम ने गुरुवार को कहा कि इस फीचर के आने के बाद एप में नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

    आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर अमेरिका और यूरोप में अक्सर आरोप लगते रहते हैं कि इस एप की वजह से किशोरों की मानसिक स्थिति पर खराब असर पड़ रहा है। ऐसे भी आरोप लगे कि ये एप लोगों को अपना आदी बना लेता है। इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा ने कहा कि ये फीचर इंस्टाग्राम के सीधे मैसेज के लिए अपनी सुविधा प्रदान करेगा। मेटा के मुताबिक, डिवाइस लर्निंग मशीन ये विश्लेषण करेगी कि फोटो के जरिए न्यूडिटी का प्रसार तो नहीं हो रहा है। मेटा इस फीचर को 18 साल से कम आयु वाले यूजर्स के लिए खुद ही चालू कर देगा। वहीं, वयस्कों को इस फीचर को शुरू करने के लिए बढ़ावा देगा।

    मेटा ने कहा है कि इस फीचर के तहत डिवाइस लर्निंग मशीन खुद ही फोटो का आंकलन करेगी कि उसमें किसी तरह की न्यूडिटी तो नहीं है। ऐसे में डिवाइस के पास फोटो का एक्सेस तब तक नहीं होगा, जब तक यूजर उस फोटो को रिपोर्ट नहीं कर देता है। कंपनी ने कहा कि अभी तक मेटा मैसेंजर और व्हाट्सएप एप पर सीधे तौर पर किसी भी तरह की एंक्रिप्शन की सुविधा नहीं है। हालांकि इसे जल्द ही रोलआउट किए जाने की दिशा में काम जारी है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें