फेसबुक मैसेंजर पर 10 मिनट के भीतर डिलीट कर सकेंगे मैसेज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 06 Feb 2019 06:13 AM IST
Messeges on facebook messenger could be deleted within 10 mins after sending

    फेसबुक ने अपने मैसेंजर में एक नई सुविधा दी है। इसके तहत यूजर्स दस मिनट के भीतर भेजे गए अपने मैसैज को हटा सकेंगे। दूसरे शब्दों में कहें तो व्हॉट्सऐप की तरह आप फेसबुक मैसेेंजर में भी भेजे गए मैसेज को 10 मिनट के अंदर डिलीट कर सकेंगे। यह फीचर ग्रुप चैट के लिए भी है। बता दें इस फीचर की चर्चा पिछले साल से ही थी। फेसबुक के मुताबिक यह फीचर एप्पल और एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर वाले लेटेस्ट मोबाइल पर मिलेगा।

    ऐसे करें फेसबुक मैसेंजर के डिलीट फॉर एवरीवन फीचर का इस्तेमाल

    सबसे पहले आपको बता दें कि फेसबुक मैसेंजर का डिलीट फॉर एवरीवन फीचर आईओएस और एंड्रॉयड दोनों ग्राहकों के लिए जारी हो गया है। तो आपके लिए पहला काम यह है कि अपने फोन में मौजूद फेसबुक मैसेंजर ऐप को सबसे पहले अपडेट करें। इसके बाद यदि गलती से भेजे गए किसी मैसेज को डिलीट करना चाहते हैं तो उस मैसेज पर थोड़ी देर क्लिक करके रखें।

    इसके बाद आपको रीमूव का विकल्प मिलेगा। रिमूव पर क्लिक करने पर आपको दो विकल्प रीमूव फॉर एवरीवन और रीमूव फॉर यू मिलेगा। यदि आप चाहते हैं कि जिसके पास आपने मैसेज भेजा है उसके फोन से भी मैसेज डिलीट हो जाए तो रीमूव फॉर एवरीवन के विकल्प पर क्लिक करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें