खतराः जूडी मालवेयर की चपेट में दुनिया भर के लाखों एंड्रायड फोन

कंप्यूटरों पर रैन्समवेयर वानाक्राई के कहर के बाद दुनिया भर में एंड्रॉयड आधारित करोड़ों स्मार्टफोन के अब एक नए मालवेयर ‘जूडी’ की चपेट में आने की आशंका है। सुरक्षा समाधान उपलब्ध कराने वाली फर्म चेकपॉइंट की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में 85 लाख से लेकर 3.65 करोड़ तक स्मार्टफोन के इसकी चपेट में आ सकते हैं।
जूडी एक ऑटो क्लिकिंग ऐडवेयर है जो कि कोरियाई कंपनी द्वारा विकसित 41 ऐप में पाया गया है। यह मालवेयर स्मार्टफोन के जरिए विज्ञापनों पर बड़ी संख्या में फर्जी क्लिक करता है ताकि इसे बनाने वालों को फायदा हो सके।
अभी यह पता नहीं चल पाया है कि इस मालवेयर की चपेट में कौन-कौन से देश आए हैं। चेकपॉइंट की सिफारिशों पर गूगल ने मालवेयर वाले ऐप्स को हटा दिया है।
इससे पहले, इसी महीने वानाक्राइ नाम के रैन्समवेयर ने दुनिया भर के करीब 100 से ज्यादा देशों में कहर ढाया था। इस वाइरस ने रूस, ब्रिटेन समेत तमाम देशों के कंप्यूटरों को संक्रमित किया था।