DTH लाने की तैयारी में रिलायंस जियो

amarujala.com- Written by: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 05 Apr 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Jio to launched dth service set top box image leaked
जियो

    भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में धमाल मचाने के बाद रिलायंस जियो एक और धमाका करने वाला है। जियो का यह अगला कदम टेलीकॉम कंपनियों पर दोहरे प्रहार से कम नहीं होगा, क्योंकि हालिया रिपोर्ट के मुताबिक जियो DTH सर्विस लॉन्च करने वाला है।

    दरअसल जियो के सेट अप बॉक्स की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि जियो जल्द ही डीटीएच सेवा लाने वाला है। वैसे तो बहुत पहले से जियो सेट अप बॉक्स की चर्चा थी लेकिन यह पहला मौका है जब इसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। जियो सेट अप बॉक्स की तस्वीरों candytech वेबसाइट पर शेयर की गई हैं।

    विज्ञापन
    reliance-jio-set-top-box-leaked
    reliance-jio-set-top-box-leaked

    फोटो में जियो का लोगो साफ तौर पर नजर आ रही है। सेट अप बॉक्स में ऑडियो केबल पोर्ट, मेन केबल वायर, HDMI पोर्ट के साथ-साथ USB पोर्ट भी नजर आ रहे हैं। इसमें गौर करने वाली बात ये है कि सेट अप बॉक्स में RJ-45 पोर्ट भी दिख रहा है जिसका मतलब है कि सेट अप बॉक्स को हाई स्पीड ब्रॉड बैंड से भी कनेक्ट किया जा सकता है। हालांकि अभी तक कंपनी के तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें