Reliance AGM 2022: Jio 5G को लेकर बड़ा एलान, गूगल की साझेदारी में लॉन्च होगा सस्ता 5जी फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 29 Aug 2022 02:35 PM IST
सार

जियो ने Stand Alone 5G की घोषणा की जिसे लेकर कंपनी ने बेस्ट 5जी कहा है। Stand Alone 5G का मतलब यह कि जियो 5जी के लिए 4जी इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल नहीं करेगा। जियो ने बेस्ट कवरेज के लिए सभी 22 टेलीकॉम सर्किल्स में प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने वाला जियो अकेला ऑपरेटर है।

Jio 5G Launch date announced at Reliance AGM 2022 all you need to know is Here
Jio 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की आज 45वीं वार्षिक आम बैठक (AGM 2022) हुई। AGM 2022 की शुरुआत वर्चुअल तौर पर 2 बजे से हुई। अगस्त महीने में हर साल रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम बैठक होती है। इसी AGM में 2016 में जियो की लॉन्चिंग हुई थी और आज जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है जिसके बाद 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। आज की इस बैठक में भी कई बड़े एलान हुए हैं। रिलायंस AGM 2022 की शुरुआत रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के कीनोट के साथ हुई। इवेंट का लाइव प्रसारण जियो के यूट्यूब चैनल के अलावा सोशल मीडिया हैंडल पर हुआ।

    कंपनी ने प्रमुख चिपसेट निर्माता क्वॉलकॉम, इंटेल, सैमसंग, मेटा, नोकिया और गूगल के साथ साझेदारी की घोषणा की है। गूगल की साझेदारी के तहत सस्ता 5जी फोन लॉन्च किया जाएगा।

    इवेंट के दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो के आप आज ग्राहकों की संख्या 42.1 करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने आगे बताया कि जियो के ग्राहक हर महीने औसतन 20 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर रहे हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले दोगुना है। जियो फाइबर 11,00,000 किलोमीटर एरिया कवर कर रहा है। देश में प्रत्येक तीन में से दो यूजर जियो फाइबर के हैं।Jio 5G के जरिए मोबाइल ब्रॉडबैंड की सर्विस बेस्ट होगा। बहुत ही जल्द 100 से अधिक शहरों में Jio 5G लॉन्च होगा। 100 मिलियन घरों को Jio 5G के जरिए स्मार्ट बनाना है।

    जियो ने Stand Alone 5G की घोषणा की जिसे लेकर कंपनी ने बेस्ट 5जी कहा है। Stand Alone 5G का मतलब यह कि जियो 5जी के लिए 4जी इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल नहीं करेगा। जियो ने बेस्ट कवरेज के लिए सभी 22 टेलीकॉम सर्किल्स में प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने वाला जियो अकेला ऑपरेटर है। 5जी के लिए इसे बेहतरीन माना जाता है। Jio 5G के लिए 2 लाख करोड़ के निवेश की घोषणा। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में दिवाली पर लॉन्च होगी जियो की 5जी सर्विस। दिसंबर 2023 तक पूरे देश में जियो की 5जी होगी लॉन्च।