Human Refrigerator: पांच मिनट में छू मंतर होगी गर्मी, जापान ने बनाया मानव रेफ्रिजरेटर; जानें क्या है यह तकनीक

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Thu, 23 Jul 2026 01:51 PM IST
सार

Human Refrigerator:

दुनिया भर में बढ़ती हीटवेव और रिकॉर्ड तोड़ तापमान के बीच लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए नई-नई तकनीकें विकसित की जा रही हैं। जहां ज्यादातर लोग ठंडक के लिए एसी पर निर्भर हैं, वहीं जापान ने एक अनोखी तकनीक पेश की है। जो महज पांच मिनट में शरीर को तेजी से ठंडा करने का दावा करता है। आइए जानते हैं यह तकनीक क्या है और कैसे काम करती है।

विज्ञापन
Japan Unveils Cooling Booth That Chills Your Body Just Minutes
जापान की अनोखी तकनीक - फोटो : x

    विस्तार

    Japan Cooling Booth:

    दुनिया के कई देशों में गर्मी खतरनाक होती जा रही है। इस भीषण गर्मी से निपटने के लिए कंपनियां एसी से कहीं आगे बढ़कर नई तकनीकों पर जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में जापान की रेफ्रिजरेशन और वेंडिंग मशीन निर्माता कंपनी एसडीआरएस ने एक ऐसा अनोखा पर्सनल कूलिंग डिवाइस बनाया है, जो लोगों को सिर्फ पांच मिनट में ठंडा कर सकते हैं। इसे मानव रेफ्रिजरेटर कहा जाता है।

    आधिकारिक रूप से डू हिएमोन बॉक्स (Do Hiemon Box) नाम का यह प्रोडक्ट जापान की मशहूर रेफ्रिजरेटेड वेंडिंग मशीनों से प्रेरित है। इसका मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी या लगातार बाहर धूप में रहने के बाद इंसान को तुरंत ठंडक पहुंचाना और हीट स्ट्रोक जैसी बीमारियों से बचाना है।

    विज्ञापन

    यह मानव रेफ्रिजरेटर कैसे काम करता है?

    • सिटिंग कैपेसिटी और कैबिन टेम्परेचर:इस बूथ में एक समय में एक व्यक्ति आराम से बैठ सकता है, जिसके लिए अंदर एक आरामदायक कुर्सी दी गई है। बूथ के अंदर का तापमान 15°C पर बनाए रखा जाता है।
    • टारगेटेड एयरफ्लो सिस्टम: जैसे ही कोई व्यक्ति इस बूथ में बैठता है, तो इसका सिस्टम 5°C की बेहद ठंडी हवा को सीधे उसके सिर, गर्दन, कंधों और पीठ की ओर फेंकता है। वैज्ञानिक रूप से शरीर के तापमान को नियंत्रित करने में ये अंग सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।
    • महज 5 मिनट में राहत: सीधे ठंडी हवा के संपर्क में आने से व्यक्ति का शरीर तेजी से ठंडा हो जाता है। कंपनी का दावा है कि ओवरहीट हुए शरीर को नॉर्मल और कूल करने में इसे महज पांच मिनट का समय लगता है।

    हीट स्ट्रोक और थकावट में मददगार

    • शरीर का तापमान नियंत्रित:दावा किया जा रहा है कि इस बूथ के अंदर लगभग 10 मिनट बिताने से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान काफी हद तक गिर जाता है, जिससे लंबे समय तक धूप में रहने से होने वाली शारीरिक परेशानी दूर हो जाती है।
    • वर्कर्स के लिए वरदान:यह तकनीक विशेष रूप से निर्माण स्थलों (Construction Sites), वेयरहाउस, कारखानों, लॉजिस्टिक्स सेंटर्स और अन्य औद्योगिक इलाकों में लंबे समय तक खुले आसमान के नीचे काम करने वाले कर्मचारियों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।
    • मेडिकल खर्च में बचत:इससे कर्मचारियों को गंभीर हीटस्ट्रोक से बचाया जा सकता है, जिससे कंपनियों का मेडिकल इमरजेंसी पर होने वाला बड़ा खर्चा बचता है।

    खास बात है यह न सिर्फ आपको ठंडक देता है, बल्कि आपकी जेब का भी ख्याल रखता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    आधा बिजली खर्च

    : SDRS कंपनी के अनुसार, यह पर्सनल बूथ पारंपरिक स्पॉट एयर-कंडीशनर की तुलना में लगभग आधी बिजली (50% कम) खर्च करता है।

    कस्टमाइजेबल सेटिंग्स:

    इसमें एयरफ्लो और कूलिंग के तीन अलग-अलग सेटिंग्स दिए गए हैं, जिन्हें यूजर अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकता है।

    ऑटो-ऑफ सेफ्टी फीचर

    : सुरक्षा के लिहाज से इसमें एक टाइमर दिया गया है 20 मिनट तक लगातार चलने के बाद यह अपने आप बंद हो जाता है, ताकि किसी को अत्यधिक ठंडक का सामना न करना पड़े।

    कीमत और उपलब्धता

    • अप्रैल में इसकी कमर्शियल बिक्री शुरू होने के बाद से इसे जापान के कई सार्वजनिक स्थानों पर तैनात किया गया है। जैसे, गुन्मा प्रीफेक्चर के माएबाशी सिटी हॉल (Maebashi City Hall) में आने वाले नागरिक और आगंतुक इस बूथ का बिल्कुल मुफ्त में उपयोग कर सकते हैं।
    • अगर कीमत की बात करें तो इसके मानक वेरिएंट की कीमत टैक्स के बिना लगभग 15 लाख जापानी येन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में लगभग ₹9 लाख के बराबर है।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें