आईटी क्षेत्र में अमर उजाला वेब सर्विसेज प्रा. लि. (AUW) की नई पहल

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 03 Dec 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
IT Conference organized by Ujala Web Services and CII
IT EVENT AUW - फोटो : amar ujala

    सूक्ष्म, मध्यम व लघु उद्योगों के आगे बढ़ने में आईटी सर्विस काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। इस क्रम में अमर उजाला वेब सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एयूडब्ल्यू) अब आईटी के प्रोजेक्ट्स भी शुरू करने जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को एयूडब्ल्यू व सीआईआई लखनऊ द्वारा संयुक्त रूप से सीआईआई के विभूति खंड स्थित कार्यालय सभागार में आईटी कांफ्रेंस का आयोजन किया गया।

    इस प्रोग्राम में विशेषज्ञों ने इससे जुड़ी विस्तृत जानकारी व अपने अनुभव साझा किए। एयूडब्ल्यू की ओर से जल्द ही आगरा, बनारस, मेरठ, देहरादून और हल्द्वानी में भी इस तरह की कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस कांफ्रेंस का उद्देश्य था कि आईटी पर होने वाले खर्च को कैसे कम किया जाए।

    विज्ञापन
    आईटी क्षेत्र में अमर उजाला वेब सर्विसेज प्रा. लि. (AUW) की नई पहल

    उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमर उजाला के आईटी हेड आयुष्मान सिन्हा ने कहा, 'हमारे अधिकतर उपभोक्ता एमएसएमई सेक्टर से हैं और हम उनकी आईटी से संबंधित समस्याएं समझते हैं। हम उनकी आईटी संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल प्वाइंट ऑफ कांटैक्ट हैं। एमएसएमई को विश्वास, जल्द रिस्पांस व आईटी खर्च में कमी की जरूरत है। हमने इसी उद्देश्य से इस मुहिम की शुरूआत की है। हम आशा करते हैं कि जिस भरोसे के साथ उद्योग अमर उजाला के साथ जुड़े हुए हैं, हम उस भरोसे को नई बुलंदियों तक पहुंचाएंगे। अब से एमएसएमई अमर उजाला के सभी स्थानीय ऑफिस में आईटी सर्विस के लिए संपर्क कर सकेंगे।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    आईटी क्षेत्र में अमर उजाला वेब सर्विसेज प्रा. लि. (AUW) की नई पहल

    अमर उजाला आईटी टीम का अनुभव मल्टी नेशनल कंपनी का है। जो लेवल-2 व लेवल-3 सपोर्ट में दक्ष है। आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा एक चिंता का विषय है। अमर उजाला आईटी टीम एमएसएमई को कम खर्च में आईटी सुरक्षा सॉल्यूशन उपलब्ध करा सकता है। इसके अलावा इंटरनेट, आईटी सपोर्ट आदि क्षेत्रों में भी कम कीमत पर सुविधा मुहैया करवा सकते हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए https://itservices.amarujala.com पर विजिट करें और 'कांटैक्ट अस' फार्म में वांछित जानकारी भरें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें